BF ने बना ली थी दूरी, 300 KG की लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि दुनिया बनी दीवानी

Aditya Mishra
Published on: 10 Aug 2018 12:17 PM GMT
BF ने बना ली थी दूरी, 300 KG की लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि दुनिया बनी दीवानी
X

वॉशिंगटन: 'जहां चाह वहां राह' इस उदाहरण को आज अमेरिका की रहने वाली एम्बर राच्डी ने सच साबित कर दिखाया है। एम्बर 24 साल की उम्र तक इतनी मोटी (300 किलो) हो गई थी कि उनकी जिन्दगी तबाह होने लगी गई थी। उन्हें चलने फिरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उनके जीवन में एक ऐसा भी समय आया था जब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनसे दूरी बना ली थी। जिसके बाद एम्बर ने खुद को ऐसे बदला की आज दुनिया उन्हें देखती रह जाती है।

बचपन में हो गई थी ये बीमारी

एम्बर राच्डी को छोटी उम्र में खाने की बीमारी (इटिंग डिसऑर्डर) हो गई थी। वह दिन भर ठूंस्-ठूंस कर खाने के बाद आइस्क्रीम, डेजर्ट जैसी हाईकैलोरी चीजें भी खाती रहती थी। धीरे -धीरे उसके हाथ- पैर इतने मोटे हो गये कि उसे चलने -फिरने में मुश्किल होने लगी। वो कार में नहीं बैठ पाती थी। उसका वजन 300 kg तक पहुंच चुका था और लगातार बढ़ता ही जा रहा था। बिना खाए उसे बेचैनी होने लगती थी। एंबर के माता-पिता और ब्वॉयफ्रेंड रॉडी दिनभर उसके लिए खाने का इंतजाम करते रहते। इन सबसे थक कर एंबर के ब्वॉयफ्रेंड ने बाद में उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद एम्बर ने खुद को बदलने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इतनी लंबी दुल्हन, काफी छोटा दूल्हा, जानें इनकी लव स्टोरी

बोरे की तरह लटक गई थी स्किन

एम्बर ने बाहर निकलना छोड़ दिया था, क्योंकि कार में वो दो सीटों पर भी बड़ी मुश्किल से बैठ पाती थी। एम्बर की थुलथुल स्किन बोरे की तरह लटक गई थी। कई जगह से स्किन दबी रहती थी, जिस वजह से उन्हें कई तरह के इन्फेक्शन होने लगे थे। ब्वॉयफ्रेंड रॉडी को एंबर मोटापे के बावजूद पसंद थी, लेकिन बाद में वो भी फ्रस्टेटेट होने लगा था, क्योंकि एंबर के मोटापे के चलते दोनों इंटिमेट भी नहीं हो पाते थे। आखिर में एंबर ने कुछ डॉक्टर्स की मदद ली।

प्लेन से ले गए डॉक्टर्स

एम्बर को प्लेन से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका ऑपरेशन होना था। इससे पहले डॉक्टर्स ने उसे लिमिटेड डाइटिंग कराई। बॉडी फैट इतना ज्यादा था कि डॉक्टर्स भी घबराए थे। ऑपरेशन करने वाले डॉ. नोवजरादन ने कहा,"उसके पैर देखकर मैं हैरान था। एक पैर एक तकिए की तरह चौड़ा और थुलथुल था। इसलिए पहले हमने डाइटिंग के जरिए उसका 10 kg वजन कम कराया "।

दुनिया ऐसे बन गई फैन

इसके बाद सर्जरी के जरिए उसके शरीर से 50 किलो चर्बी निकाली गई। धीरे-धीरे कई थैरेपी, ऑपरेशन और एक्सरसाइज की बदौलत एंबर ने 130 kg वजन कम कर लिया। वो आज करीब 70kg की हैं। ऑपरेशन के बाद जब एंबर के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे पहली बार देखा तो वो हैरान था। कुछ रिलेटिव ने तो उसे पहचानने से इंकार कर दिया था। आज सोशल मीडिया में भी उसके लुक की काफी चर्चा हो रही है। पहले जो लोग उसके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। वहीं लोग आज उसके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे है। सोशल मीडिया में उनके फैन्स की संख्या लगातार बढती ही जा रही है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story