×

कुंभकर्ण का गांव: महीनों सोते हैं इस गांव के लोग, जानें इसके पीछे की वजह

कजाकिस्तान में एक कलाची गांव है जहां लोग महीने - महीने सोते हैं। इस गांव को स्लीपी हॉलो भी कहते हैं। आपको बता दें कि यहां के लोग अक्सर सोते हुए ही नजर आते हैं।

Shraddha Khare
Published on: 14 Jan 2021 12:50 PM GMT
कुंभकर्ण का गांव: महीनों सोते हैं इस गांव के लोग, जानें इसके पीछे की वजह
X
कुंभकर्ण का गांव: महीनों सोते हैं इस गांव के लोग, जानें इसके पीछे की वजह photos (social media)

कजाकिस्तान : हमने रामायण में सुना था कि कुंभकर्ण की नींद के बारे में की वो 6 महीने सोता है और 6 महीने जगता है। लेकिन हम आपको बता दें कि आज के युग में भी ऐसे लोग है जो महीनों - महीनों सोते हैं। कजाकिस्तान का एक गांव है जहां ऐसे लोग देखने को मिलेंगे जो महीनों महीनों सोते हैं। आइए जानते हैं इस गांव की हकीकत और इन लोगों के सोने की वजह।

इस नींद का कारण यह है

कजाकिस्तान में एक कलाची गांव है जहां लोग महीने - महीने सोते हैं। इस गांव को स्लीपी हॉलो भी कहते हैं। आपको बता दें कि यहां के लोग अक्सर सोते हुए ही नजर आते हैं। इस गांव में कई शोध हो चुके हैं लेकिन आज तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। बताया जाता है कि इस गांव में यूरेनियम की काफी जहरीली गैस निकलने के कारण ऐसा होता है। इस खदान का सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ है इसलिए यहां का पानी काफी दूषित है। इसके प्रभाव से जो व्यक्ति एक बार सोता है वो एक महीने के बाद ही उठता है। वैज्ञानिकों ने यह शोध किया यहां के पानी में भी कार्बन मोनो ऑक्साइड की गैस पाई जाती है। इस वजह इस गांव के लोगों की यह स्थिति है।

सोने के बाद नहीं रहता कुछ भी याद

कजाकिस्तान के इन लोगों को नींद में जाने के बाद कुछ याद नहीं रहता है। आपको बता दें कि यहां के लोगों की आबादी 600 लोगों की है। जिसमें से 14 फीसदी लोगों को इस बीमारी ने अपने चपेट में ले लिया है। नींद में जाने के बाद इन लोगों को कुछ याद नहीं रहता है। जब इन्हें दूसरे लोग बताते हैं तब जाकर इन्हें याद आता है।

kajakistaan people

ये भी पढ़ें…मंदिर के गेट पर बैठकर कुत्ता दे रहा भक्तों को आशीर्वाद, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे

कभी भी कहीं भी सो जाते ये लोग

इस बीमारी से परेशान यह लोग कहीं भी और कभी भी सो जाते हैं। आपको बता दें कि यहां के लोग रास्ते में चलते चलते सो जाते हैं। इन लोगों का कहना है कि इन लोगों को नींद का एहसास नहीं होता है। कुछ समय के लिए यह लोग सपनों की दुनिया में चले जाते हैं।

sleepy hollow

ये भी पढ़ें…आशिकों का मेला: मकर संक्रांति में प्रेम की पूजा, यूपी के इस मंदिर में मिलते हैं जोड़े

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story