×

Interesting Unknown Facts: सिक्के पर बने हाथ के निशान का आखिर क्या मतलब होता है, जानिए वजह

Interesting Unknown Facts: सिक्के में जो सिंबल दिखते हैं वो भरतनाट्यम डांस से लिया गया है। ये भरतनाट्यम डांस की मुद्राए है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 11 Oct 2022 10:54 AM GMT (Updated on: 11 Oct 2022 11:34 AM GMT)
Interesting Unknown Facts: सिक्के पर बने हाथ के निशान का आखिर क्या मतलब होता है, जानिए वजह
X

Interesting Unknown Facts: बाजार में कई तरह के सिक्के होते है। कई सिक्के ऐसे भी आपने देखे होंगे जिसमें एक या दो रुपये के सिक्को पर हाथ के निशान बने होते हैं। अगर आपने इन हाथों को गौर से देखा होगा तो आपने सोचा भी होगा कि इन सिक्को पर हाथ के निशान क्यों बनाए जाते जाते हैं। कई लोगों को ये हाथ बना हुआ डिज़ाइन लगती होगी लेकिन आप को बता दें कि ये कोई डिज़ाइन नहीं होती है। बल्कि इसके पीछे छुपा है एक बड़ा कारण इन सिक्कों के पीछे एक कहानी है। जो बताती है इन सिम्बल्स का क्या मतलब है।

इसके पीछे का कारण

सिक्के में जो सिंबल दिखते हैं वो भरतनाट्यम डांस से लिया गया है। ये भरतनाट्यम डांस की मुद्राए है। ये सिर्फ एक या दो रुपयों के सिक्को पर ही देखने को मिलेगा। भारत में ये सिक्के सभी के पास होते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा जितनी रकम का सिक्का होता है उतनी ही अंगुली उसमें बनाई जाती है। एक रुपए के सिक्के में अंगूठा बना होता है और दो के सिक्के में दो अंगुली बनाई जाती है। सिक्के देख कर कई बार मन में ये सवाल भी आया होगा इसका जवाब जानकर हैरानी तो जरूर हुई होगी कि छोटे से सिंबल में इतना बड़ा राज छुपा था।

ये सिक्के भारत में 2007 से लागु किए गए थे। जो आज भी चलते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी भी सिक्के को लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई जा सकती है। भारतीय सिक्के टैक्साल में बनते हैं। टैक्साल वह सरकारी कारखाना होता है। जहां सरकार के आदेश और बाजार की मांग को देखते हुए सिक्कों को बनाया जाता है बता दें कि इसको मिंट भी कहते हैं। भारत में इस समय चार टैक्साल मौजूद है कोलकाता, हैदराबाद, नॉएडा और मुंबई RBI अधिनियम के अनुसार सिक्के केवल रिजर्व बैंक के माध्यम से जारी किए जाते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story