×

Interesting Facts: सड़क किनारे लगे पेड़ों पर आखिर क्यों किया जाता है सफेद रंग, जाने वैज्ञानिक कारण

Interesting Unknown Facts: पेड़ो पर रंग करने से उनकी उम्र बढ़ती है। पेड़ की सुरक्षा में भी सुधार आता है। क्योंकि ये रंग करे हुए पेड़ को कोई काट नहीं सकता है क्योंकि ये पेड़ वन विभाग के नजर में होते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 13 Oct 2022 12:23 PM GMT
Interesting Facts White Paint on tree
X

Interesting Facts White Paint on tree(photo-social media)

Interesting Facts White Paint on tree:किसी सफर पर जाते हुए आपने एक चीज कई बार देखी होगी सड़कों के किनारे जो पेड़ लगे होते हैं उन्हें सफेद रंग से रंगा जाता है। खासकर जड़ों के थोड़ी ऊपर से इसके पीछे का कारण जानकर आपको भी हो जाएगी हैरानी, मन में ऐसे सवाल तो कभी ना कभी आए ही होंगे कि क्यों होता है पेड़ो पर सफेद रंग इस तरह के पेड़ों पर रंग करने से क्या फायदा होता है। पेड़ो के लिए ये रंग फायदेमंद है या नुकसान दायक ऐसे कई सारे सवाल इन रंगे हुए पेड़ों को देख कर तो आते ही होंगे।

इसका मुख्य कारण

पेड़ो पर रंग करने से उनकी उम्र बढ़ती है। पेड़ की सुरक्षा में भी सुधार आता है। क्योंकि ये रंग करे हुए पेड़ को कोई काट नहीं सकता है क्योंकि ये पेड़ वन विभाग के नजर में होते हैं। जितने भी पेड़ हम देखते हैं वह बहुत मजबूत और मोटे होते हैं। कई राज्य में इन पेड़ों पर बस सफेद रंग किया जाता है और कुछ राज्यों में इन पर लाल और सफेद रंग किये जाते हैं। ये पेड़ इसलिए रंगे जाते हैं क्योंकि रात में अगर कोई वाहन सड़क से जा रहा है तो व्यक्ति को रंग किये हुए पेड़ आराम से दिख जाते हैं। क्योंकि वह रात को चमकने लगते हैं और रंग को नीचे की और इसलिए लगाया जाता है। क्योंकि ऐसा करने से पेड़ की नई छाल टूटने और फटने से बच जाती है। पेड़ की छाल में अक्सर कीड़े लग जाते हैं और इस पर पेंट करने से पेड़ सुरक्षित रहते हैं।

पेंट की मदद से पेड़ में आई दरारों को भी भरा जा सकता है। जिनसे इनकी लाइफ और बढ़ जाती है और न्यू पेड़ लगाने के साथ-साथ पुराने पेड़ को बचाना भी उतना ही जरुरी होता है। क्योंकि ये पेड़ ही तो हमारे दैनिक जीवन की शुद्ध वायु देते हैं। हमें जो दैनिक जीवन में शुद्ध वायु मिलती है। वह इन्ही पौधों से ही तो मिलती है। इसलिए हमें पेड़ों को हमेशा बचाना चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story