×

Unknown facts: क्यों किसी-किसी को ज्यादा काटते हैं मच्छर, जानिए इसके पीछे की वजह

Unknown Facts :हमें सिर्फ मादा मच्छर ही काट सकती है। अक्सर ऐसा होता है कि सभी लोग एक ही जगह पर बैठे होते हैं लेकिन मच्छर सबको नहीं काटते हैं। किसी एक को चुन कर काटते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Oct 2022 2:31 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2022 8:33 AM GMT)
unknown facts about Mosquitoes
X

unknown facts about Mosquitoes(photo-social media)

Unknown facts about Mosquitoes: मच्छरों से तो हर कोई परेशान रहता है। क्योंकि इनसे बचने का कोई टॉस तरीका नहीं होता है। ये बात तो शायद सभी जानते होंगे कि मच्छर सभी लोगों को नहीं काटते हैं। बल्कि मच्छर किसी-किसी व्यक्ति को काटते हैं। इसपर कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि खून के मिठे होने की वजह से मच्छर उन्हें ज्यादा काटते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का साइंटिफिक रीज़न। हमें सिर्फ मादा मच्छर ही काट सकती है। अक्सर ऐसा होता है कि सभी लोग एक ही जगह पर बैठे होते हैं लेकिन मच्छर सबको नहीं काटते हैं। किसी एक को चुन कर काटते हैं। मच्छर का ऐसा करने के पीछे कई कारण है।

इसके पीछे का कारण

मादा मच्छर इंसान की स्थिति का पता करने के लिए कई टेक्निक का इस्तेमाल करती है। जैसे जब आप ज्यादा co2 छोड़ते हैं तो वो मच्छरो को ज्यादा अट्रैक्ट करती है। आखिर इंसानों में ऐसा क्या होता है जो मच्छरो को हमारी ओर खींचता है। जब हम सांस छोड़ते हैं तो उसमें से co2 निकलती है और ये ही गैस अंधेरे में भी मच्छरो को हमारी स्थिति के बारे में बताती है। जिससे मच्छर हमें काट लेते हैं। इसके अलावा अगर हमारे पसीने में ज्यादा लेटिक एसिड बन रहा है तो भी मच्छर आपको ज्यादा काटेंगे। साइंस के अनुसार इंसान के शरीर में से 500 तरह के केमिकल निकलते हैं और ये ही केमिकल मच्छर अपने सिर में लगे एंटीने के द्वारा बड़ी ही आसानी से पहचान लेते हैं।

अगर व्यक्ति की स्किन में केलस्ट्रोल और स्टीरॉइड्स ज्यादा होगा तो भी मच्छर हमारी और अट्रैक्ट हो जाएंगे। साल 2002 में जापान में तेरा लोगों को एकत्रित किया गया इन 13 लोगों ने एक-एक बोतल बियर पी रखी थी और मच्छर उनकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे थे। बियर पिने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है हुए अल्कोहल पसीने के साथ बाहार निकलने लगता है। जिससे मच्छर उनकी और आकर्षित होते हैं। मच्छरो को गरम तापमान पसंद होता है जब आप एक्सरसाइज करते हैं। उस समय आपका शरीर गरम रहता है। इसलिए आपको मच्छर ज्यादा काटते हैं। हमारे ब्लड टाइप की वजह से भी मच्छर ज्यादा काटते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story