×

काम की खबर: प्लास्टिक स्टूल में छेद क्यों होता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में

Interesting Unknown Fact: रिसर्च के मुताबित जो भी प्रोडक्ट्स प्लास्टिक के होते हैं वह हर जगह प्रोडक्शन के लिए विज्ञान के सामान्य नियमों का पालन किया जाता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Jan 2023 1:34 AM GMT
Interesting Unknown Fact
X

Interesting Unknown Fact(photo-social media)

Interesting Unknown Fact: दुकान हो या घर प्लास्टिक के स्टूल तो हर जगह उपलब्ध होते हैं ये बैठने में भी सही होते हैं। आपके प्लास्टिक के स्टूल को अगर कभी ध्यान से देखा हो तो प्लास्टिक के स्टूल के बीच जो एक छेद होता है। अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए, क्या इसे देख आपके मन में सवाल आया है कि आखिर इसपर ये छेद क्यों होता है, अगर आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं पता तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के अनेक कारण जो किसी भी व्यक्ति के दिमाग में नहीं आया होगा, और इसके पीछे काफी मजेदार वजह है।

आखिर इसपर ये छेद क्यों होता है, चलिए जानते हैं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

रिसर्च के मुताबित जो भी प्रोडक्ट्स प्लास्टिक के होते हैं वह हर जगह प्रोडक्शन के लिए विज्ञान के सामान्य नियमों का पालन किया जाता है। इस प्लास्टिक के स्टूल में छेद बनाने के पीछे भी वैज्ञानिक कारण छुपा है, यानी होल जानबूझ कर इसलिए बनाया जाता है कि क्योंकि जगह की कमी के चलते आपका घर हो या दुकान अक्सर प्लास्टिक के स्टूल को एक के ऊपर एक रखा जाता है अगर इन स्टूलों में छेद नहीं होगा तो वह एक दूसरे के साथ चिपक जाएंगे एयर प्रेशर और वैक्यूम की वजह से इन्हें अलग करने के लिए बहुत ज्यादा ताकत चाहिए होगी इसलिए इसमें छेद बनाया जाता है।

ज्यादा भारी लोग प्लास्टिक के स्टूल पर बैठ जाते हैं, या उसपर खड़े हो जाते हैं। तो छेद स्टूल की रक्षा करता है। अहम भूमिका होती है. वहीं इसके पीछे की एक और अहम वजह आप इसे भी मान सकते हैं। इस छेद से लोग उसे आसानी से पकड़ के उठा सकते हैं, वह हर जगह लेजाने के लिए सफल रहते हैं। कुछ प्लास्टिक की बचत भी हो जाती है। इसलिए प्लास्टिक के स्टूल में छेद होता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story