बच्चे को सबसे पहले स्पर्श करना चाहती थी लेडी, खुद ही कर ली डिलीवरी

Aditya Mishra
Published on: 28 Sep 2018 7:59 AM GMT
बच्चे को सबसे पहले स्पर्श करना चाहती थी लेडी, खुद ही कर ली डिलीवरी
X

मेलबर्न: किसी महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। अपने इस सपने को साकार करने के लिए वह तमाम तरह के कष्टों को भी हसंते हुए सहना पसंद करती है। ज्यादातार महिलाओं की ये खवाहिश होती है कि जन्म के बाद सबसे पहले उसे ही अपने बच्चे को स्पर्श करने का मौक़ा मिले। इसके लिए वह तमाम तरह के यत्न भी करती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ऐसी भी है जिसने अपने बच्चे को सबसे पहले छूने के लिए अपनी ही जान दांव पर लगा दी। उसने अपने हाथों ही अपनी डिलीवरी कर डाली। हालांकि मां और बच्चे दोनों ही बाल –बाल बच गये।

ये है पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया के कराथा की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने खुद अपनी डिलीवरी की है। पेशे से नर्स कार्ले वालिकुआला हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं। कार्ले चाहती थीं कि दुनिया में सबसे पहले वह खुद अपने बच्चे को छुएं। इसलिए उन्होंने स्वयं अपनी डिलीवरी करने का फैसला लिया।

इस वजह से अपने ही हाथों करना पड़ा सिजेरियन

कार्ले को जब डॉक्टरों ने बताया कि उनकी नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती। लेकिन वह इससे भी निराश नहीं हुईं। उन्होंने सिजेरियन से अपनी बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने खुद अपनी डिलीवरी की। इस डिलीवरी को मां की मदद से की जाने वाली सिजेरियन डिलीवरी कहा जाता है।

इस डिलीवरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। कार्ले और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल के क्षेत्र में मां के हाथों से बच्चे का दुनिया में आना भी एक तरह का सिजेरियन ही माना जाता है।

ये भी पढ़ें... WOMEN’S DAY SPECIAL: अजब गजब महिलाएं, इनकी कहानी सुनकर आप रह जाएंगे दंग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story