×

दुनिया का सबसे गंदा आदमी: 65 साल से नहीं नहाया, पानी से लगता है डर

83 वर्षीय व्‍यक्ति का नाम अमो हाजी है। इन्‍होंने पिछले 65 साल से ज्‍यादा समय से नहाया नहीं है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Ashiki
Published on: 19 May 2021 12:06 PM GMT
amou haji
X

 दुनिया का सबसे गंदा आदमी (Photo-Social Media)

तेहरान: आपके आस-पास ऐसे कई लोग जिन्हें जिन्हे रोज-रोज नहाना पसंद नहीं होता होगा। कभी कभार आलस्य या सर्दी की वजह से अपने भी गैप कर दिया होगा, लेकिन क्या अपने कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स 67 वर्षों से नहाया ही ना हो? जी हां...ये बिल्कुल सच है। दुनिया में एक ऐसे एक जनाब हैं जिन्होंने पिछले 67 सालों से नहीं नहाया है।

इस 83 वर्षीय ईरानी व्‍यक्ति का नाम अमो हाजी है। इन्‍होंने पिछले 65 साल से ज्‍यादा समय से नहाया नहीं है। अमो के मुताबिक, उन्हें पानी से डर लगता है इसलिए उन्होंने साढ़े छह दशकों से नहाया नहीं है। इसलिए इन्‍हें दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता है।

इसलिए नहीं नहाते

अमो हाजी ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। अमो हाजी का मानना है कि अगर वो नहाएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे। इसीलिए उन्हें पानी से नफरत और उन्‍होंने पिछले 65 सालों से नहाया ही नहीं है।


ताजा खाना भी नहीं पसंद

अमो के पास अपना घर नहीं है। वो ईरान के रेगिस्तान में अकेले रहते हैं। हालांकि वह अकेले नहीं रहना चाहते और हमेशा अपने लिए साथी की तलाश में रहते हैं। सिर्फ पानी ही नहीं हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। उन्हे ताजा खाना भी पसंद नहीं है। सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका पसंदीदा भोजन है।


तनाव मिटने के लिए अमो को सिगरेट पीते हैं। यहां तक कि गांव वालों द्वारा दी जाने वाली सिगरेट के खत्‍म हो जाने पर वह तंबाकू के बजाय जानवरों के सूखे गोबर से धूम्रपान कर लेता है। उनका मानना ​​है कि वह इतने लंबे समय तक जिन्दा हैं तो इसकी वजह उनका खुद को गंदा रखना ही है, यदि वे साफ-सफाई से रहेंगे तो शायद इतने समय तक जीवित नहीं रह पाते।

हाजी को नहाना पसंद नहीं लेकिन पानी खूब पीते हैं। वो रोजाना दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं और जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो वे उन्‍हें जला देते हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story