×

Worlds Tallest Women: एयरलाइन में बैठी दुनिया की सबसे लम्बी महिला, फ्लाइट में हटानी पड़ी 6 सीटे

Worlds Tallest Women: महिला 25 वर्ष की है और वह ज्यादातर व्हीलचेयर का ही इस्तेमाल करती है। इनकी इतनी लम्बाई बढ़ने का कारण इनको वीवर सिंड्रोम है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 8 Nov 2022 12:14 AM GMT
Worlds Tallest Women
X

Worlds Tallest Women(Photo-social media)

Worlds Tallest Women: दुनिया की सबसे लम्बी महिला का नाम है रुमेसा गेलगी, इनकी हाइट 7 फिट है जो कि महिलाओं में बहुत कम देखने को मिलती है। ऐसे में महिला ने फ्लाइट में जाने का सोचा जिसकी वजह से एयरलाइन वालों महिला के लिए अपनी इकॉनमी क्लास की 6 सीटें हटानी पड़ी, ब्रिटिश अखबार द मिरर के मुताबिक उन्होंने फ्लाइट पर 13 घंटे की यात्रा करी वह भी लेटे हुए उन्होंने तुर्की के इस्तांबुल से संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी, इसी के चलते एयरलाइन वालों ने सोचा की महिला को कोई परेशानी नहीं आए इसलिए उन्होंने इकॉनमी क्लास की 6 सीटें हटा दी।

2014 में दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में पहचाने वाली रुमेसा गेलगी, जाने केसा रहा उनका यह सफर

महिला 25 वर्ष की है और वह ज्यादातर व्हीलचेयर का ही इस्तेमाल करती है। इनकी इतनी लम्बाई बढ़ने का कारण इनको वीवर सिंड्रोम है। यह एक डिजीज है जिसमें लम्बाई काफी तेजी से बढ़ती है। फ्लाइट में सफर करने के दौरान महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा शुरू से अंत ये एक अच्छी यात्रा रही. ये मेरी पहली हवाई जहाज की यात्रा थी. लेकिन ये निश्चित रूप से मेरी आखिरी नहीं होगी ... हर उस व्यक्ति को दिल से धन्यवाद जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहा है।

महिला ने कहा कि वह एक सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम करती हैं। इसलिए वह अमेरिका भी गई है। क्योंकि वह अपने करियर को बढ़ावा देना चाहती है। 2014 में महिला ने अपनी पहचान बनाई उन्होंने एक जीवित महिला पर सबसे लंबी उंगली, एक जीवित महिला पर सबसे बड़ा हाथ और एक जीवित महिला पर सबसे लंबी पीठ रखने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भी तोड़ा है। आपको बता दें कि लंबा होने उनके लिए इतना आसान भी नहीं है महिला सारा समय व्हीलचेयर पर रहती है और कुछ ही समय तक चल सकती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story