×

Worlds Longest Bridge: मोरबी के बाद अब एक और सबसे बड़ा ब्रिज चर्चा में, लोग देखने जाते हैं प्रकृति के नज़ारे

Worlds Longest Suspension Bridge: इस ब्र‍िज पर लोग दूर-दूर से प्रकृति के नज़ारे देखने के लिए लोग वहां आते हैं। इस ब्र‍िज पर व्हील चेयर पर जाने वालों लोगों पर भी पाबंदी है। यहां से निकलते समय प्रशासन की ओर से लागू की गई गाइडलाइनों का पालन करना पड़ता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 4 Nov 2022 9:50 AM GMT
Worlds Longest Suspension Bridge
X

Worlds Longest Suspension Bridge(photo-social media)

Worlds Longest Suspension Bridge: मोरबी ब्र‍िज हादसे के बाद चेक गणराज्‍य का सस्‍पेंशन ब्र‍िज चर्चा में आ गया है। यह ब्रिज दुनिया का सबसे लम्बा सस्‍पेंशन ब्र‍िज है। इस ब्र‍िज को मई के महीने में आम जनता के लिए खोला गया है। यह ब्र‍िज प्रकृति की गोद में बना हुआ है। आधिकारिक तौर पर इसका नाम स्काई ब्रिज 72 है। यह पूर्वोत्‍तर क्षेत्र की दो पर्वत श्रृंखलाओं को जोड़ने का काम करता है। बता दें कि यह ब्रिज 721 मीटर लम्‍बा है। इस ब्रिज पर 500 लोग एक साथ चल सकते हैं। यहां काफी संख्‍या में लोग पहुंचते हैं क्‍योंकि यह प्रकृति के बीच में बना हुआ है।

पर्यटक ब्र‍िज पर जाकर उठाते है प्रकृति के नजरों का मजा, सिर्फ पैदल चल सकते हैं लोग

इस ब्र‍िज पर लोग दूर-दूर से प्रकृति के नज़ारे देखने के लिए लोग वहां आते हैं। इस ब्र‍िज पर व्हील चेयर पर जाने वालों लोगों पर भी पाबंदी है। यहां से निकलते समय प्रशासन की ओर से लागू की गई गाइडलाइनों का पालन करना पड़ता है। क गणराज्‍य की राजधानी प्राग से 'स्काईब्रिज 721' तक पहुंचने में करीब 2.5 घंटे लगते हैं। बता दें कि इस बड़े ब्रिज को बनने में करीब 2 साल लगे थे। यह पूरा ब्र‍िज 6 सपोर्टिंग रोप्स और 60 विंड रोप्स की मदद से टिका हुआ है। इस ब्रिज पर जो भी व्यक्ति जाता है। उसकी सांसे फूल जाती है। लेकिन फिर भी लोग इस ब्रिज पर जाते हैं। क्योंकि इस पर से बेहद खूबसूरत नजारा दिकता है।

इस ब्रिज पर कोई भी उम्र का व्यक्ति जा सकता है। चाहे बच्चे हो या बुड्ढे व्यक्ति कोई भी इस ब्रिज पर आ जा सकता है। लेकिन वहां ध्यान रखा जाता है तो इस बात का कि ब्रिज पर से कितने लोग गुजरते हैं। क्योंकि ब्रिज पर 500 से अधिक लोग नहीं जा पाते हैं। अगर ब्रिज पर 500 लोग मौजूद है तो, उनके वहां से हटने के बाद ही और लोगों को जाने दिया जाता है। तेज हवाएं या तूफान आने पर इस सस्पेंशन ब्रिज को बंद कर दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ब्रिज अधिक प्रकति के बीच में बना हुआ है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story