×

OMG! एक पति की 39 बीवियां, 24 घंटे में खाती हैं 100 KG दाल-चावल, जानें कैसे बीत रहा इनका Lockdown

क्या आपको ऐसे शख्स के बारे में पता है, जिसकी 39 बीवियां हैं? चलिए आपको बताते हैं इस शख्स की पूरी कहानी...

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 27 May 2021 10:48 AM GMT
chanas family
X

जिओना चाना की फैमिली (फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 

अजब-गजब: क्या आपको ऐसे शख्स के बारे में पता है, जिसकी 39 बीवियां हैं? जी हां, अब तक तो आपने पुरानी कहानियों में सुना होगा कि एक राजा की कई बीवियां होती थी। लेकिन आज भी एक ऐसा शख्स है, जिसकी 39 बीवियां हैं और उनके 94 बच्चे हैं। ये सुनकर तो आपके कान खड़े ही हो गए होगें। तो चलिए आपको बताते हैं इस शख्स की पूरी कहानी...

39 बीवियों को संभाल रहे इस शख्स का नाम जिओना चाना (Jeona Chana) है। जिओना चाना भारत के मिजोरम में रहते हैं। इनकी फैमिली को पूरी दुनिया में सबसे बड़ी फैमिली के तौर पर मानी जाती है। इनके फैमिली में कुल 181 लोग रहते है, जिसमें 94 बच्चे, 39 बीवियां, 14 बहुएं और 33 पोते-पोतियां शामिल हैं। इसके घर में कुल 100 कमरे हैं।

अगर बात करें इनके खान-पान की, तो इनकी फैमिली में महिलाओं का अधिकतर किचन में बीतता है। ये मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चाना की फैमिली एक दिन में 100 किलो दाल-चावल है, यह ब्यौरा सिर्फ दिन और भोजन का है। वहीं ये परिवार एक दिन में 40 किलो चिकन खा जाते हैं। इसलिए इनका परिवार ज्यादातर शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देता है। बताया जाता है कि सब्जियों रे खर्चे से बचने के लिए ये खुद ही अपने घर में सब्जियां उगाते हैं। परिवार के मेल सदस्य खेती और जानवरों की सेवा करते है।

चाना फैमिली (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

वहीं लॉकडाउन के दौरान इनके सामने कई समस्या आने लगी। सब्जी और पोल्ट्री के माध्यम से कमाने वाले मेल सदस्यों के काम बंद हो गए हैं। ऐसे में आप सभी के मन में सवाल जरूर उठा होगा कि ऐसे वक्त में इनका गुजारा कैसे हो रहा होगा? तो बता दें कि इस फैमिली को प्यार करने वाले कई शख्स है, जो इस विषम परिस्थिति में उन्हे डोनेशन देते हैं। इसका खुलासा परिवार के मुखिया जिओना चाना (Jeona Chana) ने किया है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story