×

Asani Cyclone: चक्रवात के कारण समुद्र में फंसे मछुआरों की नाव पलटी, बाल-बाल बचे

Asani Cyclone: आज सुबह ओडिशा के बरहमपुर आर्यपल्ली में 60 मछुआरे छह नाव के जरिए समुद्र से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका नाव समुद्री लहर की चपेट में आकर पलट गया।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Shreya
Published on: 10 May 2022 10:55 AM GMT
Asani Cyclone: चक्रवात के कारण समुद्र में फंसे मछुआरों की नाव पलटी, बाल-बाल बचे
X

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Asani Cyclone: चक्रवात आसनी के कारण देश के पूर्वी समुद्र तट पर हलचल मची हुई है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने इन इलाकों में रहने वाले मछुआरों (Fishermen) को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कुछ मछुआरे मछली पकड़ने समुद्र में चले गए थे। आज सुबह ओडिशा (Odisha) के बरहमपुर आर्यपल्ली (Berhampur Aryapalli) में 60 मछुआरे छह नाव के जरिए समुद्र से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नाव समुद्री लहर की चपेट में आकर पलट गया। समुद्र तट के किनारे हुए इस हादसे के कारण अफरा-तफरी मच गई।

मछुआरे किसी तरह तैरकर वहां से निकलने में कामयाब रहे। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक किसी मछुआरे के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस हादसे में उनकी नाव समेत मछलियां समुद्र में बह गई।

11 मछुआरों को किया गया था रेस्क्यू

इससे पहले चक्रवात आसनी के कारण ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam) के पति सोनापुर समुद्र तट (Sonapur Beach) के पास बंगाल की खाड़ी में फंसे 11 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) द्वारा सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया गया था। तटरक्षक बल के एक अधिकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजाग से नाव में सवार होकर निकले 11 मछुआरे ओडिशा के गंजम जिले के पति सोनापुर समुद्र तट के पास फंस गए थे। पति सोनापुर समुद्र तट के पास समुद्र में उनकी नाव में खराबी आ जाने के कारण वे लहरों से नहीं निपट पाए।

शाम साढे चार बजे इसकी जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चालू किया। शाम सवा छह बजे तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी 11 फंसे हुए लोगों को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मछुआऱे नाव के साथ समुद्र में लगभग 4-5 किमी गहरे इलाके में फंस गए थे। वहां मोबाइल नेटवर्क पहुंच रहा था, इसलिए मछुआरों ने सबसे पहले इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद ये हम तक पहुंची।

बता दें कि चक्रवात आसनी को लेकर समुद्र तट पूरी तरह अशांत है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों से फिलहाल समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जाने की चेतावनी दी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story