×

Odisha News: स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, अपोलो के लिए किया जाएगा एयरलिफ्ट

Odisha News: झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री दास पर अचानक गोली बरसाना शुरू कर दिया। जिस घटना में स्वास्थ्य मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 Jan 2023 11:06 AM GMT (Updated on: 29 Jan 2023 11:06 AM GMT)
Odisha Health Minister Naba Kishore Das
X

Odisha Health Minister Naba Kishore Das (Photo: Social Media)

Odisha News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मंत्री दास पर अचानक गोली बरसाना शुरू कर दिया। घटना में स्वास्थ्य मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नब दास को एयरलिफ्ट किया जाएगा, भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपोलो अस्पताल पहुंचे। नब दास के बेटे से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत कर नब दास के हालात भी जाने।

मंत्री नब दास जब रास्ते में अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है। मंत्री का भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सीने में लगी 4-5 गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री नब दास बृजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। करीब सवा 12 बजे पहले से मुस्तैद हमलावरों ने कार से उतरते ही उन पर गोली बरसानी शुरू कर दी। गोली मारने वाले पुलिस की वर्दी में आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत काफी सीरियस है। कैबिनेट मंत्री पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने ओडिशा के पुलिस – प्रशासन में खलबली मचा दी है। घटनास्थल पर तनाव व्यापत हो गया है। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।

तीन टर्म के विधायक हैं दास

नबा किशोर दास ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर किस्मत अजमाया था लेकिन वह जीतने में असफल रहे। इसके बाद 2009 के चुनाव में एकबार फिर वह कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से मैदान में उतरे और इस बार जीतने में सफल रहे। 2014 में भी दास अपनी सीट निकालने में सफल रहे। 2019 में उन्होंने पार्टी बदल ली और सत्तारूढ़ बीजद में शामिल हो गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से हैट्रिक लगाई और फिर पटनायक सरकार का हिस्सा भी बने।

विवादों में भी रह चुके हैं दास

नब किशोर दास विवादों में भी रह चुके हैं। साल 2015 में उन्हें विधानसभा में पोर्न देखते हुए पकड़ा गया था। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए सदन से निलंबित कर दिया था। दास ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि इंटरनेट इस्तेमाल करने के दौरान गलती से वीडियो चल गया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story