×

Odisha Health Minister: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री का निधन, सुरक्षा में तैनात एएसआई ने मारी थी गोली, पीएम मोदी ने जताया दुख

Odisha Health Minister: आज (रविवार) दोपहर में उनके सुरक्षा में तैनात एएसआई ने जानलेवा हमला किया गया था। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे, जहां उनपर फायरिंग की गई थी।

Anant kumar shukla
Published on: 29 Jan 2023 4:04 PM GMT (Updated on: 29 Jan 2023 4:46 PM GMT)
Odisha Health Minister passed away
X

Odisha Health Minister passed away (Social Media)

Odisha Health Minister: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। आज (रविवार) दोपहर में उनके सुरक्षा में तैनात एएसआई ने जानलेवा हमला किया गया था। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे, जहां उनपर फायरिंग की गई थी। इसके बाद उन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में ऐडमिट कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके सीने में गोली लगी थी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्य मंत्री नब दास के निधन के बाद ओडिशा के मुख्य मंत्री ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि वे सरकार व पार्टी दोनो की संपत्ति थे। उनका निधन ओड़िशा राज्य के लिए बड़ी क्षति है।

पूरी घटना

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने जानकारी देते हुए बताया था कि मंत्री की सुरक्षा में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने ही मंत्री पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद मंत्री घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इधर स्थानीय लोगों ने एएसआई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने मंत्री पर क्यों गोली चलाई इसके लिए पूंछ-तांछ की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब एक बजे हुई। जब दास एक मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद मंत्री को झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए वायु मार्ग से भुवनेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मंत्री पर हमले के बाद शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंत्री के समर्थकों ने सुरक्षा में चूक पर सवाल उठा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच को घटना की जांच के निर्देश

हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने क्राइम ब्रांच से घटना की जांच करवाने के निर्देश दिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

आरोपी एएसआई की पत्नी ने कहा.....

मंत्री की सुरक्षा में तैनात एएसआई ने ही उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एएसआई ने की पत्नी ने कहा कि वारदात से पूर्व गोपाल ने अपने बेटी से विडियो कॉल पर बात की थी। हमें नहीं पता कि वहां क्या हुआ। मुझे भी घटना की जानकारी समाचार के माध्यम से चला। आज सुबह से मेरी गोपाल से बात नहीं हुई है। वे इससे लास्ट टाइम पांच महीने पूर्व घर आए थे। वारदात से पहले गोपाल ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे इस घटना के बारे में समाचार के जरिए ही पता चला। सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई है। वे आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story