×

Odisha News: मेंढक की सब्जी! घर में घुसा तो टुकड़े कर करी बनाया और बच्चों को खिलाया, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

Odisha News: ओडिशा के क्योंझर में दो बच्चों के पिता ने मेंढक की करी बनाकर बच्चों के साथ खुद खाई। जिससे उन दोनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Prashant Dixit
Published on: 12 Feb 2023 7:57 AM GMT
Odisha News
X

मेंढक की तस्वीर (सोशल मीडिया)

Odisha News: ओडिशा के क्योंझर में दो बच्चों के पिता ने मेंढक की करी बनाकर खिलाई। जिससे उन बच्चों की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला उड़ीसा के क्योंझर जिला से करीब 70 किमी दूर बामेबारी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सुदूरवर्ती गांव गुरुदा का है।

मेंढक की बना डाली सब्जी

ओडिशा के क्योंझर जिला में घर में मेंढक के घुसने से परेशान एक आदिवासी व्यक्ति ने ऐसा किया जिसने उसको और डॉक्टर दोनों को ही हिला दिया। दरअसल उसने मेंढक को पकड़कर उसे टुकड़ों में काटा और सब्जी बना दी। इस सब्जी को उसने अपने परिवार के साथ खाया। उसके परिवार ने बड़े स्वाद से यह सब्जी खाई और सोने चला गया।

रात बिगड़ी बच्चों की हालत

उस के बाद रात को परिवार के बच्चों की हालत बिगड़ी और एक की अस्पताल में मौत हो गई। तो वहीं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। क्योंझर पुलिस ने बताया कि 6 वर्षीय सुमित्रा मुंडा की शुक्रवार देर रात क्योंझर जिला मुख्यालय के अस्पताल में मौत हो गई। सुमित्रा का चार वर्षीय भाई मुनि की हालत भी गंभीर है।

डॉक्टरों के भी उड़े होश

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि बच्चों की मां नहीं है। पिता ने मेंढक की करी खाई लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ हालांकि बच्चों की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बच्चे को क्या हुआ है। उन्होंने उनके पिता से जब पूरी बात पता की तो उनके होश उड़ गए। मुना ने पुलिस को बताया इस मेंढक करी को उसने और और उसके दोनों बच्चों ने खाया। जबकि देर रात बच्चे उल्टी करने लगे और बेहोश होकर गिर पड़े। शुक्रवार को उन्हें क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार रात सुमित्रा की मौत हो गई। वहीं दूसरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

पिता को किया गया गिरफ्तार

डॉक्टरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्योंझर से 70 किलोमीटर दूर बामेबारी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक दूरस्थ गांव गुरुदा पहुंची। उन्होंने दोनों बच्चों के पिता मुना मुंडा 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story