×

Scrub Typhus Alert: कोरोना के बाद अब फिर महामारी ने डराया ओडिशा को, स्क्रब टाइफस से पाचं लोगों की मौत

Scrub Typhus Alert: स्क्रब टाइफस एक संक्रामक रोग है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से फैलता है। ये घुन की तरह दिखाई देता है, जो ज्यादा घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे जानवरों के शरीर पर देखा जाता है।

Jugul Kishor
Published on: 15 Sep 2023 2:20 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2023 9:19 AM GMT)
Scrub Typhus
X

Scrub Typhus ( Social Media)

Scrub Typhus: ओडिशा के बारगढ़ जनपद में स्क्रब टाइफस बीमारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए हैं कि स्क्रब टाइफस से बारगढ़ जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग संक्रमित पाए गए है। ये जानकारी बारगढ़ जिले के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी साधु चरण दास ने दी है। स्क्रब टाइफस से पांच लोगों की मौत के बाद ओडिशा सरकार अलर्ट हो गई है। लेकिन इसके बीच जो सबसे जरूरी बात ये है कि ये संक्रामक बीमारी क्या है और कैसे फैल रही है। इसके अलावा ये कौन सा कीड़ा है और कहां पाया जाता है, जो स्क्रब टाइफस का कारण बन रहा है। इसलिए सबसे पहले जानते हैं कि स्क्रब टाइफस क्या है?

क्या है स्क्रब टाइफस?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रब टाइफस एक संक्रामक रोग है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से फैलता है। ये घुन की तरह दिखाई देता है, जो ज्यादा घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे जानवरों के शरीर पर देखा जाता है। जब लोग इस बैक्टीरिया के संपर्क में आज जाते हैं तो ये उन्हे काटकर संक्रमण पैदा कर देता है।

स्क्रब टाइफस के क्या है लक्षण

किसी भी व्यक्ति स्क्रब टाइफस फैलने के बाद सबसे पहला जो लक्षण होता है वह है तेज बुखार, इसके बाद ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर पर लाल धब्बे या चकत्ते हो सकते हैं। इसके अलावा सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, लाल आंखे, जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। संक्रमित होने के बाद किसी भी मनुष्य में ये लक्षण 10 दिन बाद शुरू होते हैं। और ये कई अंगों के फेल्योर का कारण भी बन सकता है।

किन लोगों को बरतनी है ज्यादा सावधानी

बागवानी और कृषि कार्य में लगे लोगों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। साथ ही कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग भी इस संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखना बहुत जरुरी है। घर के आस पास झाड़ियों व पेड़ पौधों का सफाई करते रहें। इसके अलावा लक्षण दिखने पर डाक्टर से संपर्क करें।

केरल में निपाह वायरस के कारण कर्नाटक सरकार ने जारी किया सर्कुलर

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि केरल में निपाह के मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर आम जनता को केरल के प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. केरल के सीमावर्ती जिलों कोडागु, दक्षिण कन्नड़, चामराजनगर और मैसूर में निगरानी तेज करने के आदेश दिए गए हैं.

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story