×

Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट 2008 से अस्तित्व में आई

Neel Mani Lal
Published on: 1 May 2024 11:48 AM GMT
Lok Sabah Election ( Social Media Photo)
X

Lok Sabah Election ( Social Media Photo)

Lok Sabah Election 2024: आगरा ज़िले की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट ब्रज क्षेत्र में आती है।फतेहपुर सीकरी क्षेत्र मुगलकालीन स्मारकों, बुलंद दरवाजा और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के लिए विख्यात है। यहाँ प्रसिद्द बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर भी है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट 2008 से अस्तित्व में आई।

विधानसभा क्षेत्र

- इस संसदीय सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें - आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, बाह, फतेहाबाद और खेरागढ़ आती हैं।

जातीय समीकरण

- फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 19 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें करीब सवा 3 लाख ठाकुर, 2.50 लाख से अधिक ब्राह्मण, करीब 2 लाख जाट, पौने 2 लाख लोधी, 1.40 लाख के करीब जाटव मतदाता हैं। कुशवाहा और वैश्य समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम मतदाता भी मजबूत स्थिति में हैं।


पिछले चुनाव

- 2009 में फतेहपुर सीकरी में पहला लोकसभा चुनाव हुआ जिसमे बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा ने सभी दलों को पछाड़ कर जीत अपने नाम की थी। उस चुनाव में कांग्रेस के राज बब्बर और भाजपा के राजा महेंद्र अरिदमन सिंह और सपा के रघुराज सिंह शाक्य मैदान थे। इस कड़ी चुनावी लड़ाई में बसपा की सीमा उपाध्याय ने 30.1 प्रतिशत वोट पाकर जीत दर्ज तो वही कांग्रेस के राज बब्बर 28.7 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे नंबर आये।

- फतेहपुर सीकरी की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चौधरी बाबूलाल को विजयी बनाया। उन्होंने बसपा की सीमा उपाध्याय को हराया।

- 2019 के चुनाव में भाजपा ने अपने सांसद का टिकट काट दिया और राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया। जबकि कांग्रेस ने राज बब्बर और सपा बसपा गठबंधन ने श्री भगवान शर्मा उर्फ़ गुड्डू पंडित को टिकट दिया पर जीत भाजपा के हिस्से में आई।

इस बार कौन है मैदान में

- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इस सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से पूर्व फौजी रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। बसपा ने यहां से रामनिवास शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story