×

साल 2023 में इन बॉलीवुड कपल्स के टूटे रिश्ते

Bollywood Celebs Breakup In 2023: आज यहां हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रास्ते साल 2023 में हमेशा के लिए अलग हो गए। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Bollywood Celebs Breakup In 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है और नए साल की शुरुआत होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं साल 2023 कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि इस साल कई सेलेब्स हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। इनमें तारा सुतारिया-अदर जैन से लेकर हिमांशी खुराना-असिम रियाज तक, कई सेलेब्स शामिल हैं। आज यहां हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

आदर जैन-तारा सुतारिया

बॉलीवुड स्टार्स आदर जैन और तारा सुतारिया ने भी काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन साल 2023 में दोनों किसी कारण से एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप किस कारण से हुआ ये अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन ब्रेकअप से कुछ समय बाद आदर जैन ने अपना नया रिश्ता भी ऑफिशियल कर दिया था।

अरबाज खान-जॉर्जिया एंड्रियानी

अरबाज खान ने हाल ही में शौरा खान से दूसरी शादी की है। शादी से पहले अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2023 में जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अरबाज के ब्रेकअप को ऑफिशियल किया था। हालांकि, ये ब्रेकअप क्यों हुआ यह अभी भी सामने नहीं आया है।

हिमांशी खुराना-असिम रियाज

'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना और असिम रियाज ने भी साल 2023 में अपनी राहें अलग कर ली हैं। कपल ने अपने अलग होने का कारण धर्म बताया है। ब्रेकअप ऑफिशियल करने के बाद जहां हिमांशी और असिम को कुछ फैंस सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।

कुशा कपिला-जोरावर आहलूवालिया

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला भी शादी के 6 साल बाद साल 2023 में पति जोरावर से अलग हो गई हैं। कुशा और जोरावर ने आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

ईशा कोप्पिकर-टिम्मी नारंग

खबरों के अनुसार, साल 2023 में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग भी शादी के 14 साल बाद अलग हो गए हैं। अलग होने की खबर वायरल होने के बाद एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने अपने रिश्ते के लिए प्राइवेसी और समय की मांग की है। बता दें कि कपल की एक 9 साल की बेटी भी है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।