×

बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाया क्रिसमस का जश्न

Bollywood Christmas Celebration 2023: बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिसमस 2023 का सेलिब्रेशन बेहद धूमधाम से किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

Bollywood Christmas Celebration 2023: साल 2023 का आखिरी फेस्टिवल 'क्रिसमस' आज दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस जश्न को बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर यादगार बनाने के लिए सभी सेलेब्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

आलिया भट्ट संग रोमांटिक हुए रणबीर कपूर

आलिया भट्ट ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया और रणबीर के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। अन्य तस्वीरों में आलिया अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस क्रिसमस की फैंस को ढेरों शुभकामनाएं दी है।

अनन्या पांडे ने नए घर में मनाया जश्न

अनन्या पांडे ने इस साल क्रिसमस अपने नए घर में सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में नया घर लिया था, जिसमें वो शिफ्ट हो गई हैं और अब उन्होंने यहां पर दोस्तों के साथ क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया है। तस्वीरों में उनके साथ कुछ और लोग नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे को उन्होंने छुपाया हुआ है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा- ‘अपने नए घर में पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन।’

शादी के बाद कियारा संग सिद्धार्थ की पहली क्रिसमस

इसके साथ ही क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटो को शेयर किया है, जिसमें कियाार पर सिद्धार्थ मल्होत्रा खूब प्यार लुटा रहे हैं। वो उन्हें किस कर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों को मैचिंग कलर के आउटफिट में देखा सकता है। रेड कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने हसबैंड संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस

वहीं, क्रिसमस के खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह हसबैंड राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने पति को अपना लाइफटाइम सैंटा बताया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस को राघव पर लुटाते हुए देखा जा सकता है।

डायना पेंटी ने यूं मनाया जश्न

एक्ट्रेस डायना पेंटी ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। फोटोज में वो Xmas ट्री के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

हंसिका मोटवानी ने पति संग मनाया क्रिसमस

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह हसबैंड सोहेल कथुरिया के साथ जश्न मना रही हैं।

वाणी कपूर और राशि खन्ना ने साथ में किया इन्जॉय

एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने साथ में क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज को वाणी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। वो साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।