TRENDING TAGS :
Ram Mandir Pran Pratishtha : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में झूम उठे बॉलीवुड सेलेब्स देखे तस्वीर।
Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री मिलकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
Ram Mandir Pran Pratishtha (Photos - Social Media)
Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा आज पूरा देश राममय हो गया। प्रभु श्रीराम के दर्शन होते ही ऐसा लगा जैसे एक नए युग की शुरुआत हुई है। आज का दिन राम भक्तों के लिए बहुत ही खास है बता दें कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री मिलकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मेयर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स सुबह से ही पहुंच रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ram Mandir Pran Pratishtha
ये स्टार्स हुए शामिल
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार्स कैटरीना कैफ, विकी कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सुभाष घई, संगीतकार अनु मलिक, नितीश भारद्वाज, जैकी श्रॉफ , मालिनी अवस्थी, अनुपम खेर, तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी, तमिल सुपरस्टार रजनीकांत, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, सोनू निगम, सनी देओल, रोहित शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, आकाश अंबानी पत्नी श्लोका मेहता सहित पूरा बॉलीवुड प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना।
Ram Mandir Pran Pratishtha
महाद्वीपोत्सव का आयोजन
इस दौरान सभी राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम के गाने पर थी रखते हुए नजर आए वही सिक्योरिटी को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि कार्यक्रम का हर टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। राज्य का हर जिला जय श्री राम के तारों से गूंज रहा है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं, शाम में महाद्वीपोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है। एक बार फिर पूरा देश वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। केवल भारत ही नहीं विश्व के हर देश में राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देख रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर ट्रेंड कर रही है, जिसे देखो वह राममय हो चुका है।
Ram Mandir Pran Pratishtha