×

रकुल प्रीत से लेकर तमन्ना भाटिया तक, साल 2024 में ये सेलेब्स करेंगे शादी

Bollywood Celebrities Wedding in 2024: साल 2023 में जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शादी रचाई थी, तो वहीं अब फैंस को बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी का इंतजार है।

Bollywood Celebrities Wedding in 2024: इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। साल 2023 में अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने शादी रचाई थी, तो वहीं अब साल 2024 में बॉलीवुड के ये मोस्ट फेवरेट कपल्स भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन कपल्स की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, तो आइए जानते हैं इस साल यानी 2024 में कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स शादी करने वाले हैं।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रकुल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर जैकी भगनानी से इस साल यानी 22 फरवरी 2024 में शादी करने जा रही हैं। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं, जो कि गोवा में होगी। हालांकि, अभी तक शादी की खबरों कपल को कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

इरा खान और नुपुर शिखरे

आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान ने 3 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स अब उदयपुर में हो रहे हैं और कपल 10 जनवरी को मराठी स्टाइल में फिर से शादी करेगा।

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ इस साल शादी कर सकते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दी थी। बीते साल अरमान ने आशना को सरप्राइज प्रपोजल दिया था और अब बहुत जल्द ये कपल शादी के बंधन में भी बंध जाएगा।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार तमन्ना भाटिया काफी समय से एक्टर विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं, काफी समय से दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी साल 2024 में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी दोनों की शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से तमिल स्टार सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हो चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। खबरों के अनुसार, कपल इस साल यानी 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

हाल ही में खबर सामने आई है कि बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा संग बहुत जल्द सगाई करने वाली हैं और इसी साल यानी 2024 में कपल शादी कर सकता है। बता दें कि पिछले काफी समय से रश्मिका मंदाना का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।