×

Tanuj Virwani Engagement: लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या के साथ तनुज विरवानी ने की सगाई, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

Tanuj Virwani Engagement: एक्टर तनुज विरवानी ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या के साथ सगाई की है और दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Tanuj Virwani Engagement : शादियों का सीजन शुरू होते ही फिल्मी गलियारे में भी शहनाइयां बजने लगी है। एक के बाद एक सितारों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा जा रहा है और अपनी ग्लैमरस और रोमांटिक केमिस्ट्री से वह दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में अली मर्चेंट, अमाला पॉल और नेहा बग्गा को अपना जीवन साथी चुनते हुए देखा गया। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी को भी जीवनसाथी का हाथ थामे हुए देखा गया। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है।

तनुज विरवानी ने की सगाई

तनुज विरवानी ने अपनी गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ सगाई की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशी को फैंस के साथ साझा किया है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें कपल को एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए देखा जा रहा है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में एक्टर को अपने दिल की बात लिखते हुए भी देखा गया। एक्टर ने लिखा न तो यह सफर है जो सबसे ज्यादा मायने रखती है, न ही यह मंजिल है। यह दो लोगों का साथ है। मैं अपनी सारी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकता @tanyajacob1 परिवार में आपका स्वागत है।

कपल का शानदार लुक

सगाई के मौके पर कपल को शानदार लुक में देखा गया। एक्टर ने जहां ब्लू कलर का चेक्स सूट पहना हुआ था तो वहीं तान्या को बेबी पिंक कलर के गाउन में देखा गया। तान्या को अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया।

tanuj virwani got secretly engaged with girlfriend tanya jacob actor shared the photos

कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आई। बधाइयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रति अग्निहोत्री ने भी कॉमेंट करते हुए तनुज और तान्या को आशीर्वाद दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि तनुज और तान्या को आशीर्वाद देने के लिए आप लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया। आप सभी को प्यारे लोगों की शुभकामनाएं और प्यार मिलना हमेशा अद्भुत होता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।