×

स्नातक एमएलसी चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, ऐसे कर रही तैयारी

उन्होने कहा कि इस चुनाव में सबका साथ ,सबका बिकाश ,सबका विश्वास के तहत भाजपा चुनाव जीतेगी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने लगी है।

Shivakant Shukla
Published on: 27 Feb 2020 12:34 PM GMT
स्नातक एमएलसी चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, ऐसे कर रही तैयारी
X

औरैया: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 11 विधान परिषद स्नातक का चुनाव लड़ रही है लेकिन इस चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश है और इसी जोश के बलबूते भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। यह बात आगरा स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ( ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष ) ने गुरुवार को औरेया जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही ।

प्रदेश में साढ़े 14 करोड़ का निवेश हो रहा है: डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह

सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी की सरकार ने जो कार्य किए हैं उससे जनता खुश हैं। प्रदेश में साढ़े 14 करोड़ का निवेश हो रहा है सभी को रोजगार मिल रहे है और आगे भी रोजगार मिलेगा। भाजपा की सरकारों ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों सभी वर्गो के लिए योजनाएं चलाईं हैं इस सरकार में न कोई बेधर रहेगा ,न कोई भूखा सोएगा ,न कोई रोजगार से वंचित रहेगा ,वही लोगो को मुख्यमंत्री आवास ,प्रधानमन्त्री आवास भी दिए जा रहे है जिसका लाभ पात्रो तक पहुंचा हैं। यही भाजपा की जीत का आधार होगा।

ये भी पढ़ें—महात्मा गांधी की खूबसूरत पड़पोती! विदेश में करती हैं ये काम

मानवेंद्र ने कहा कि प्रदेश विधान परिषद में भाजपा को बहुमत मिलते ही कल्याणकारी निर्णय होंगे इसलिए आने वाले एमएलसी चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जीत जरूरी है। भाजपा प्रतिबद्धता और विचारधाराओं पर चुनाव लड़ती है। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 12 जिलों तक फैला है। इसमें 137 ब्लॉक, 57 तहसील और 57 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस बार 2 लाख 81 हजार मतदाता बने हैं।

2022 का चुनाव भी भाजपा जीतेगी : डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह

लेकिन इन 11 जगहो के चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं के बल पर हम विधान परिषद में मजबूत होंगे , और पूरे उत्तर प्रदेश के शिक्षक एमएलसी के चुनाव में आगरा स्नातक खण्ड की टॉप पर जीत होगी इसके लिए सभी को जिम्मेदारी दे दी गयी है सभी लोग बुथ स्तर तक मतदाता के पास जाएगे माहौल ऐसा है कि 2022 का चुनाव भी भाजपा जीतेगी और 325 से भी अधिक सीटें जीतेंगी। उन्होने कहा कि भाजपा देशहित में कार्य कर रही है जबकि दूसरी राजनैतिक पार्टिंयां साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रहीं हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें—बेवफा हैं भारत की लड़कियां: लड़कों हो जाओ सावधान, नहीं तो टूटेगा दिल

उन्होने कहा कि इस चुनाव में सबका साथ ,सबका बिकाश ,सबका विश्वास के तहत भाजपा चुनाव जीतेगी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने लगी है। इस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा , महामंत्री धीरेंद्र गौर , जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा ,जिला कार्यालय मंत्री ब्रजेश बन्धु मौजूद रहे ।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story