×

2019 के चुनाव में महागठबंधन पर आप ने किया बड़ा एलान,पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभाचुनाव 2019 को ले कर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। 'आप' के नेताओं ने शर्त के साथ कृषि कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस की आलोचना की है। इन सब के बावजूद पार्टी ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है।

Anoop Ojha
Published on: 29 Dec 2018 5:40 AM GMT
2019 के चुनाव में महागठबंधन पर आप ने किया बड़ा एलान,पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव
X

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभाचुनाव 2019 को ले कर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। 'आप' के नेताओं ने शर्त के साथ कृषि कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस की आलोचना की है। इन सब के बावजूद पार्टी ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शुक्रवार को आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, "आने वाले दिनों में पार्टी स्थिति पर नजर रखेगी और उसके अनुसार फैसला लेगी।" राय ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कही।

यह भी पढ़ें .......“भाजपा भगाओ भगवान बचाओ” यात्रा की शुरुआत करेगी आम आदमी पार्टी -संजय सिंह

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई।

यह भी पढ़ें .......BJP के ‘बागियों’ के सहारे मोदी को घेरने में जुटी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पंजाब में पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में हम विपक्ष में हैं, कांग्रेस वहां सत्ता में है।

यह भी पढ़ें .......संजय के बाद सिसोदिया पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story