×

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री को पुलिस ने रायबरेली से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सोमवार को कुछ अराजक तत्वों ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी थी। जिसे उन्होंने भाजपाइयों की हरकत बताया था। बाद में सोमनाथ भारती ने अपने बयान पर सफाई पेश की थी।

Aditya Mishra
Published on: 11 Jan 2021 9:27 AM GMT
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री को पुलिस ने रायबरेली से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
X
अरेस्ट किये जाने के बाद सोमनाथ भारती को फुरसतगंज थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें यहां से किसी अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया।

लखनऊ: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अमेठी में विवादित बयान दिया था। जिसके तहत आज ये कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमनाथ भारती ने दो दिन पूर्व जगदीशपुर में बयान दिया था कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं।

जिसके बाद से इस बयान को लेकर खूब हो हल्ला मचा था। सोमनाथ भारती के इस बयान को लेकर रविवार देर रात जगदीशपुर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

raebareli-matter दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री को पुलिस ने रायबरेली से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला (फोटो:सोशल मीडिया)

कांपेगा पूरा यूपी: तेजी से नीचे गिरा तापमान, इतने दिन और रहेगी भीषण ठंड

अज्ञात स्थान पर ले लेकर गई पुलिस

उन पर धारा 153-A व 505 में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी एसएचओ जगदीशपुर राजेश कुमार सिंह व एसएचओ महिला थाना कंचन सिंह ने की। अरेस्ट किये जाने के बाद सोमनाथ भारती को फुरसतगंज थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें यहां से किसी अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया।

इस मामले में फुरसतगंज एसओ का कहना है कि पूर्व मंत्री को यहां नहीं रखा गया है। उधर अमेठी जिले के आम आदमी पार्टी प्रभारी हितेंद्र सिंह का कहना है कि वह गिरफ्तारी के बाद पीछे लगे हुए थे लेकिन पुलिस ने उन को गुमराह कर दिया और पूर्व मंत्री को अब कहीं और ले जाया गया है।

raebareli-matter दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री को पुलिस ने रायबरेली से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला (फोटो:सोशल मीडिया)

फेंकी स्याही आप विधायक सोमनाथ भारती के चेहरे पर, मच गया हंगामा

सोमवार को सोमनाथ भारती पर फेंकी गई थी स्याही

इससे पहले सोमवार को ही कुछ अराजक तत्वों ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी थी। जिसे उन्होंने भाजपाइयों की हरकत बताया था।बाद में सोमनाथ भारती ने अपने बयान पर सफाई पेश की थी।

उन्होंने कहा था कि उनके बयान में छिपे कटाक्ष को समझते हुए प्रदेश सरकार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से सोमनाथ भारती को प्रयागराज व रायबरेली के अलावा अमेठी का प्रभार दिया गया है। प्रभार मिलने के बाद शनिवार को पहली बार अमेठी आए थे।

बुलंदशहर में खरीदिए मौत: आइसक्रीम की तरह बिक रही जहरीली शराब, वाह! रे प्रशासन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story