×

राजीव गांधी सम्मान विवाद पर AAP ने दी सफाई- कहा- कोई इस्तीफा नहीं मांगा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो प्रस्ताव सदन में पेश किया गया था उसमें राजीव गांधी का मुद्दा शामिल नहीं था। यह प्रस्ताव जरनैल सिंह ने अपनी ओर से रखा था।

Aditya Mishra
Published on: 22 Dec 2018 9:48 AM GMT
राजीव गांधी सम्मान विवाद पर AAP ने दी सफाई- कहा- कोई इस्तीफा नहीं मांगा
X

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापसी वाले प्रस्ताव पर हुए विवाद के बाद आम आदमी पार्टी(आप) ने प्रेस कांफ्रेस करके इस मामले में अपनी सफाई दी है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पार्टी का पक्ष रखने के लिए मीडिया के सामने आये। उनके साथ सौरभ भारद्वाज भी थे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो प्रस्ताव सदन में पेश किया गया था उसमें राजीव गांधी का मुद्दा शामिल नहीं था। यह प्रस्ताव जरनैल सिंह ने अपनी ओर से रखा था।

ये भी पढ़ें...नई दिल्ली: कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया एक्सपायरी दवा खरीदने का आरोप

उधर अलका लांबा के इस्तीफे की खबर मीडिया में आने के बाद उनके समर्थक अब सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अलका के समर्थकों ने सीएम केजरीवाल को पत्र लिखकर लांबा का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने को कहा है। पत्र में समर्थकों के सिग्नेचर भी हैं।

वहीं भाजपा भी आम आदमी के रुख को लेकर हमलावर हुई है।

ये भी पढ़ें...राजीव गांधी के भारत रत्न को वापस लेने की दिल्ली विधानसभा में बढ़ी सियासत, आप विधायक अलका लाम्बा बर्खास्त

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी में पूरी तरह से अंतर्विरोध है, कुछ नेता राजीव गांधी के पुरस्कार वापसी के प्रस्ताव पर पक्ष में हैं और कुछ विपक्ष में। मुख्यरूप से आम आदमी पार्टी कांग्रेस के दिशानिर्देश का पालन कर रही है, वो सिर्फ लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी अलका लांबा के समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, "अगर ऐसा है, तो आपने सही करा अल्का जी राजीव जी देश के लिए शहीद हुए। हम उनकी क़ुर्बानी कैसे भूल सकते हैं? जो आज तक भाजपा भी नहीं कर पाई, वो भाजपा की B टीम, AAP ने कर दिया। आपके ट्वाट के साथ संलग्न प्रस्ताव, किसी भी शंका को दूर कर देती है। इस प्रस्ताव का हम तीव्र निंदा करते हैं।"

ये भी पढ़ें...आप का दामन छोड़ कमल थामेंगे कुमार विश्वास! यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story