×

आचार्य बालकृष्ण ने कहा- सोशल मीडिया की वजह से बढ़ रहीं रेप की घटनाएं

Newstrack
Published on: 1 Feb 2016 6:25 AM GMT
आचार्य बालकृष्ण ने कहा- सोशल मीडिया की वजह से बढ़ रहीं रेप की घटनाएं
X

मेरठ. बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण योगी ने महिलाओं से छेड़छाड़ और रेप जैसी बढ़ती घटनाओं के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार बताया है। वह मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान भी उनके साथ थे।

आचार्य बालकृष्ण ने क्या कहा?

-बच्चे संस्कृति से विमुख हो रहे हैं। आज विभिन्न तरह के चैनल और प्रोग्राम हैं।

-बच्चे जो चीजें देख रहे हैं उनके कोमल मन पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

-ऐसे कार्यक्रम और सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को बढ़ने से रोकना चाहिए।

-अगर ऐसी चीजों को नहीं रोका गया तो आने वाला समय और भयवाह होगा।

और क्या कहा?

-आईएसआईएस आतंकवादियों से लड़ने के लिए युवकों को तैयार होना चाहिए।

-लेकिन भारत के संविधान, कानून व्यवस्था और मर्यादाओं में रहकर लड़ना होगा।

-अलर्ट रहना होगा कि हमारे युवक और युवतियां ना भटके और उनके चुंगुल में ना फंसे।

-आचार्य बालकृष्ण ने कहा- घी के सैंपल अभी फेल नहीं हुए हैं।

-सैंपल वाली कहानी थी वो एक षड्यंत्र था। सोशल मीडिया पर भी प्रायोजित कैंपेन चलाया गया।

Newstrack

Newstrack

Next Story