×

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, किसान स्मृति दिवस' मनाएं और भाजपा की क्रूरता याद दिलाएं

Akhilesh Yadav News: अभी-अभी अखिलेश यादव ने ट्वीट (Akhilesh Yadav tweet) कर के भाजपा पर करारा हमला (Akhilesh Yadav Ka BJP Per Hamla) बोला।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Nov 2021 12:22 PM GMT (Updated on: 1 Nov 2021 1:32 PM GMT)
Akhilesh Yadav
X

आखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: अभी अभी अखिलेश यादव ने ट्वीट (Akhilesh Yadav tweet) कर के भाजपा पर करारा हमला (Akhilesh Yadav Ka BJP Per Hamla) बोलते हुए कहा कि, उप्र के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि अब से हर महीने की 3 तारीख को 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाएं और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। इस 3 नवंबर को सब 'किसान स्मृति दीप' जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं!

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

जिन्ना पर बयान देकर चर्चा में आए और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हिंसा का शिकार हुए आंदोलनकारी किसानों की घटना का हवाला देते हुए राज्य के लोगों से हर महीने किसान स्मृति दिवस के रूप में मनाने की अपील की है।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, " उप्र के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि अब से हर महीने की 3 तारीख को 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाएं और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। इस 3 नवंबर को सब 'किसान स्मृति दीप' जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं!"

गौरतलब है कि यादव ने इस कांड पर शुरुआती प्रतिक्रिया में कहा था कि देश का कानून जीप के टायरों के नीचे कुचला जा रहा है। मौजूदा सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी केवल गाड़ी से कानून को रौंदना चाहती है। सपा प्रमुख ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन तय है। अखिलेश ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है. वहीं सरकार न्याय में भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा था कि यूपी में बीजेपी का सफाया 2022 के विधानसभा चुनाव में हो जाएगा और आज यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

समझा जा रहा है कि अपनी इसी रणनीति के तहत किसानों के पार्श्व में जताते मुद्दे को एक बार फिर सामने लाते हुए उन्होंने राज्य के लोगों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से हर महीने किसान स्मृति दिवस के रूप में मनाने की अपील की है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के लड़के आशीष मिश्र ने कथित रूप से आंदोलनकारी किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था जिससे चार किसानों की मौत हो गई थी और कुछ घायल हुए किसान अब भी अपना इलाज करा रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story