×

Akhilesh Yadav: बोले अखिलेश यादव, भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार

Akhilesh Yadav Statement: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार (journalist harassment) हो रहे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 18 April 2022 3:07 PM GMT
अखिलेश यादव बोले- BJP सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था मोर्चों पर पहले से भी ज्यादा विफल
X

अखिलेश यादव: Photo - Social Media

Akhilesh Yadav Latest Statements: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था (law and order in UP) का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार (journalist harassment) हो रहे हैं। अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। झांसी में भी पत्रकार पर हमला बोला (attacked the journalist) गया।

उन्होंने कहा कि हर तरफ दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की पावर वाली गाड़ी से लोगों को रौंदने का सिलसिला भी बेरोकटोक चल रहा है।

यूपी में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों ने तांडव- अखिलेश

अखिलेश ने लखीमपुर की एक दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपाई विधायक की गाड़ी से लखीमपुर खीरी में 2 भाईयों की कुचलकर मौत हो गई। इसी तरह बुलन्दशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा हो गई जिनका अतापता नहीं मिला है। पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की न ही कोई जांच शुरू की। वहीं एक अन्य घटना में राजधानी लखनऊ में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों ने तांडव किया। 20 बदमाशों ने मिलकर 5 थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाया, कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

प्रदेश की आपराधिक घटनाओं को अखिलेश यादव ने गिनाया

प्रदेश की आपराधिक घटनाओं को गिनाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में नैनीताल हाई-वे पर कल दिन दहाड़े फाइनेंस कम्पनी के एजेंट की हत्या उसकी मां के सामने की गई। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बार के वांउसर ने मैनेजर को पेन की नोक से गोद डाला। प्रयागपुर-बहराइच में भाई-भतीजों ने एक दम्पत्ति का डबल मर्डर कर दिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे है। भाजपा सरकार में न्याय नहीं, हर तरफ शासन सत्ता की मनमानी चल रही है। निर्दोष पिस रहे हैं और गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है यही भाजपा राज की सच्चाई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story