×

Akhilesh Yadav Vijay Yatra: बुंदेलखंड को लेकर अखिलेश यादव और स्वतंत्र देव के बीच जमकर चले आरोपों के तीर 

Akhilesh Yadav Vijay Yatra Bundelkhand:

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 3 Dec 2021 2:49 PM GMT
UP Politics
X

 अखिलेश यादव और स्वंतत्र देव सिंह की तस्वीर (डिजाइन फोटो)

Akhilesh Yadav Vijay Yatra Bundelkhand: इन दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) अपना विजय रथ लेकर बुंदेलखंड (Bundelkhand) के दौरे पर निकले हैं। आज झांसी में विजय रथयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा है कि बुन्देलखंड में डबल इंजन फेल हो गया है। भाजपा राज में बुन्देलखंड के हाथ कुछ नहीं लगा। भाजपा सरकार (BJP Government) गरीब की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही हैं। वह डराकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा राज में हर कोई दुःखी है। किसानों, नौजवानों की समस्याएं बढ़ी हैं।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उन्हे करारा जवाब देते हुए कहा कि बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार के कारनामें याद दिलाएंगे तो सपा मुखिया अखिलेश यादव पानी-पानी हो जाएंगे। कैसे पिछली सरकार ने बुंदेलखंडवासियों के हक पर डाका डाला था, कैसे बुंदेलखंड को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसाया गया था? किस प्रकार बुन्देलखण्ड के हिस्से की खनिज संपदा लूट कर समाजवादी नेताओं ने कुनबे और अपनी जेबें भरी थी। 2017 के पहले के बुन्देलखण्ड की स्थिति को लोग भूले नहीं हैं।

अखिलेश यादव की इस बात पर कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा बर्बर व्यवहार किया है और किसानों को अपमानित किया। यूपी की जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। अपने अपमान का बदला लेने जा रही है। भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। और भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में गरीबों, किसानों, मजदूरों को बहुत दुख, तकलीफ और परेशानी दी है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। बुंदेलखंड में भूख, प्यास और गरीबी है। प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है।

अखिलेश यादव की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि पिछली सरकार ने संसाधनों की खुली लूट अपने कुनबे के लिए की थी। सपा सरकार में हुए खनन घोटाले इसकी बानगी भर है, योगी जी की सरकार बनी तो आज घोटालेबाज जेल में सजा काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोग वह दिन नहीं भूले हैं जब पिछली सरकार ने उन्हें पीने के पानी के लिए भी तरसा दिया था। मोदी ने लोगों की मदद के लिए पानी वाली ट्रेन भेजी थी तब भी अपरिपक्वता का परिचय देते हुए लोगों को यूं ही छोड़ दिया।

स्वतंत्र देव सिंह (फोटो:सोशल मीडिया)

उन्होंने याद दिलाया कि जनता जनार्दन को समाजवादी सरकार का गुंडाराज भी याद है, खनन के नाम पर वसूली के गंदे खेल और कानून व्यवस्था से खुलेआम खिलवाड़ को उसने देखा है। बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वाले मंत्री पद पाकर न्याय व्यवस्था को कैसे चिढाते थे यह भी जनता ने देखा है। जनता उनके कारनामों से भली-भांति परिचित है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story