×

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ में कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड

यूपी विधानसभा चुनाव-2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सूबे में केसरिया परचमलहरा दिया। बीजेपी ने ना सिर्फ प्रदेश में ट्रिपल सेंचुरी (325 सीटें) लगाई, बल्कि सबसे ज्यादा विधानसभा सीट वाले जिले इलाहाबाद में भी जलवा बिखेरा।

tiwarishalini
Published on: 12 March 2017 5:20 AM GMT
यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ में कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड
X

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ में कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड

इलाहाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव-2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सूबे में केसरिया परचम लहरा दिया। बीजेपी ने ना सिर्फ प्रदेश में ट्रिपल सेंचुरी (325 सीटें) लगाई, बल्कि सबसे ज्यादा विधानसभा सीट वाले जिले इलाहाबाद में भी जलवा बिखेरा। प्रदेश में सबसे अधिक विधानसभा सीट वाले जिले इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों में 9 पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कब्जा जमाया। वहीं बसपा को 2 और सपा को एक सीट से संतोष करना पड़ा।

कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इस जिले की सबसे अहम जीत हुई है देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाती और पीएम के एक्सपेरिमेंट बॉय सिद्धार्थ नाथ सिंह की। जिन्होंने सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह को करीब 25 हजार वोटों से हराया। बसपा और सपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। सपा को इस बार 12 में से केवल एक सीट (करछना) मिली। जबकि बसपा को हंडिया और प्रतापपुर सीट पर कामयाबी मिली।

नेहरू के गढ़ इलाहाबाद में मोदी की सुनामी ऐसी चली कि जिले की 12 सीटों में से 9 पर कमल खिल गया और बीजेपी जीरो से 9 पर पहुंच गई। साल 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद से 8 सीट सपा को 3 बसपा को और एक कांग्रेस को मिली थी। बीजेपी यहां अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।

अगली स्लाइड में जानिए इलाहाबाद की सभी विधानसभा सीटों पर कौन जीता?

ये रहे विजयी

इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा सीट- हर्षवर्धन बाजपेई (बीजेपी) (89191 वोट)

इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा सीट- नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (बीजेपी) (93011 वोट)

इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट- सिद्धार्थ नाथ सिंह (बीजेपी) (85518 वोट)

कोरांव विधानसभा सीट- राजमणि (बीजेपी) (100427 वोट)

फूलपुर विधानसभा सीट- प्रवीण पटेल (बीजेपी) (93912 वोट)

मेजा विधानसभा सीट- नीलम करवारिया (बीजेपी) (67807 वोट)

बारा विधानसभा सीट- डॉ. अजय कुमार (बीजेपी) (79209 वोट)

फाफामऊ विधानसभा सीट- विक्रमाजीत मौर्या (बीजेपी) (83239 वोट)

सोरांव विधानसभा सीट- जमुना प्रसाद (अपना दल सोनेलाल) (77814 वोट)

प्रतापपुर विधानसभा सीट- मो. मुजतबा सिद्धिकी (बहुजन समाज पार्टी) (66805 वोट)

हंडिया विधानसभा सीट- हाकिम लाल (बहुजन समाज पार्टी) (72446 वोट)

करछना विधानसभा सीट- उज्जवल रमन सिंह (समाजवादी पार्टी) (80806 वोट)

आगे की स्लाइड्स में देखिए विजयी प्रत्याशियों की फोटोज ...

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड सिद्धार्थ नाथ सिंह (बीजेपी)

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड जमुना प्रसाद (अपना दल सोनेलाल), नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (बीजेपी) नीलम करवारिया (बीजेपी) (बाएं से दाएं )

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड प्रवीण पटेल (बीजेपी), राजमणि (बीजेपी), विक्रमाजीत मौर्या (बीजेपी) (बाएं से दाएं )

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड उज्जवल रमन सिंह (समाजवादी पार्टी)

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड डॉ. अजय कुमार (बीजेपी) (बाएं) हर्षवर्धन बाजपेई (बीजेपी) (दाएं)

यूपी चुनाव: नेहरू के गढ़ कांग्रेस का सन्नाटा, मोदी की सुनामी ने कायम किया जीत का रिकॉर्ड हाकिम लाल (बसपा) (बाएं) मो. मुजतबा सिद्धिकी (बसपा) (दाएं)

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story