TRENDING TAGS :
झांसी में बोले अमित शाह- सपा में हो रही है नेताजी का वारिस तय करने की लड़ाई
झांसी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झांसी में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस खास मौके पर एक बार फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी में नेताजी का वारिस कौन बनेगा, इसे लेकर लड़ाई चल रही है। परिवर्तन यात्रा का रथ विजय के लिए निकलेगा। समाजवादी सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिए। 15 सालों से सपा-बसपा ने यूपी को बर्बाद किया। यूपी में बीजेपी सरकार आने से यूपी आगे बढ़ेगा।'' अमित शाह के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उमा भारती समेत कई नेता रहे मौजूद रहे।
और क्या बोले अमित शाह ?
-झांसी रानी लक्ष्मी बाई और वीरों की भूमि है। सभी विधानसभाओं में जाएगी परिवर्तन यात्रा।
-हम इस देश में बदलाव लाना चाहते हैं। यूपी की जनता की वजह से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
-यूपी के लोगों ने देश को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। बीजेपी की योजनाएं यूपी तक नहीं पहुंच पातीं।
-पीएम मोदी की सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा है। पूर्व केन्द्र सरकार सपा-बसपा के समर्थन से चली।
-पिछली सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। हर 15 दिन में बीजेपी नई योजना लाती है।
'सपा को यूपी से उखाड़कर फेंक दीजिए'
-किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला। यूपी सरकार में कमीशन के चलते लाभ नहीं मिला।
-समाजवादी सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिए। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है।
-बीजेपी की सरकार बनीं तो यूपी सबसे समृद्ध राज्य होगा। यह बीजेपी और पीएम मोदी का आप से वादा है।
-यूपी में खनन घोटाला बंद हो जाए तो बुंदेलखंड का भला हो जाए। सपा-बसपा दोनों यूपी का विकास नहीं कर सकते।
-15 सालों से सपा-बसपा ने यूपी को बर्बाद किया। यूपी में बीजेपी सरकार आने से यूपी आगे बढ़ेगा।
-बीएसपी कहती है सपा की सरकार ठीक नहीं है। बीएसपी को मौका मिला था तो विकास नहीं हुआ।
क्या बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ?
-बुंदेलखंड में किसान धान नहीं पैदा कर पाता। धान के लिए बुंदेलखंड में पानी नहीं मिलता।
-बीजेपी सरकार में किसान का अनाज खरीदा जाता था। खाद को लेकर अब कोई समस्या नहीं है।
-पहले खाद के लिए किसान लाठियां खाता था। झूठे मुकदमों की हमारी सरकार में जांच होगी।
-यूपी में कानून व्यवस्था के हालात बद से बदतर है।
नीचे देखिए, अमित शाह का परिवर्तन यात्रा में जनता को संबोधित करने हुए VIDEO...