×

खुलेआम लहराई एके-47, बाहुबली विधायक के दुश्मन का सामने आया कारनामा

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के भतीजे का एके-47 को लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने दो राइफल पकड़े हुए हैं।

Shreya
Published on: 30 Aug 2019 8:54 AM GMT
खुलेआम लहराई एके-47, बाहुबली विधायक के दुश्मन का सामने आया कारनामा
X
खुलेआम लहराई एके-47, बाहुबली विधायक के दुश्मन का सामने आया कारनामा

पटना: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के भतीजे का एके-47 को लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने दो राइफल पकड़े हुए हैं। जिसके बाद हड़कम्प मच गया और इसके साथ ही इस वीडियो को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहें हैं। फिलहाल ये वीडियो कहां का है, ये बात सामने नहीं आई है। इसको लेकर पुलिस ने विवेका पहलवान के घर पर एके-47 की बरामदी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

पिछले दिनों अनंत सिंह के घर पर छापेमारी के दौरान एके-47 बरामद की गई थी। जिसके बाद अनंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर उनके घर पर एके-47 का होना एक साजिश बताया था और पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने विवेका पहलवान की मदद से उनके घर में एके-47 रखवाई थी।

एके-47 को कहा, प्लास्टिक का खिलौना-

अब वीडियो वायरल होने के बाद अनंत सिंह के समर्थक इसे अनंत सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं वीडियो में दिख रहे एक युवक चंदन ने और विवेका पहलवान ने कहा कि, ये एक प्लास्टिक का खिलौना है। युवक का कहना है कि, वीडियो में दिख रहा एके-47 एक खिलौना है। वो भला एके-47 राइफल के साथ वीडियो क्यों बनवाएंगे। साथ ही विवेका पहलवान ने भी इस मामले में कहा कि, वीडियो में दिख रहा एके-47 असली नहीं हैं, बल्कि प्लास्टिक के खिलौने हैं।

वीडियो में विवेका पहलवान के साथ अन्य युवक भी वीडियो में शामिल हैं। वो, विधायक को फंसा दिया, कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी विधायक का नाम नहीं लिया है। ये लोग वीडियो में एके-47 को बाहर रखने की बात कर रहे हैं।

वहीं अनंत सिंह के समर्थक इस वीडियो को डेढ़ महीने के अंदर का बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति के तस्वीर पर माला चढ़ा है। जिनका हाल ही में दिवंगत हुआ है। ऐसा तब किय जाता है जब उसकी मौत हो चुकी हो।

अनंत सिंह ने एके-47 को बताया था साजिश-

अनंत सिंह ने अपने घर से एके-47 के मिलने के बाद एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वो कई सालों से अपने पैतृक घर गये ही नहीं तो एके-47 कहां से आ गई। उन्होंने एके-47 को मिलना एक साजिश बताया था। अब वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि अनंत सिंह और विवेका पहलवान का घर नदवां गांव में पास में ही है।

फिलहाल पुलिस एके-47 की बरामदी के लिए विवेका पहलवान के ठिकानों पर छापेमारी शुरु कर दी है। पटना के ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद शिकायत दर्ज की जाएगी।

Shreya

Shreya

Next Story