×

शाह का दौरे से टूटा विपक्ष: TMC के बाद कांग्रेस में बगावत, ये नेता होंगे BJP में शामिल

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद असम भाजपा के अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Shivani
Published on: 27 Dec 2020 1:56 PM GMT
शाह का दौरे से टूटा विपक्ष: TMC के बाद कांग्रेस में बगावत, ये नेता होंगे BJP में शामिल
X

नई दिल्ली: भाजपा कांग्रेस को चारों खाने चित करने के प्रयास में हैं। एक के बाद एक कांगेस के दिग्गज नेता और सांसद-विधायक पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में अब असम में कांग्रेस को झटका लगने वाला है। असम भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने दावा किया है कि जल्द ही कांग्रेस के दो विधायक पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

असम में कांग्रेस को झटका

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। आज शाह मणिपुर में हैं, इसी बीच असम की राजनीति में भी बड़ा परिवर्तन होने के आसार नजर आ रहे हैं। असम भाजपा के अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दास ने बताया कि कांग्रेस के दो विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ेंः नीतीश ने अपने करीबी को बनवाया JDU अध्यक्ष, RCP सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दो कांग्रेस विधायक भाजपा में होंगे शामिल

अब इस तरह की खबरें आ रहीं हैं कि 30 दिसंबर से पहले इन दोनों कांग्रेसी नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जायेगी। इसके लिए हाल ही में भाजपा ने एक कोर बैठक की और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों पर चर्चा की।

assam-congress-mla-to-join-bjp-soon-after-meet-amit-shah-ajanta-neog-and-rajdeep-gola

अमित शाह से की थी कांग्रेस विधायकों अजंता नेग और राजदीप गोला ने मुलाकात

बता दें कि इसके पहले शुक्रवार को शाह असम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दो विधायकों, अजंता नेग और राजदीप गोला से मुलाकात की थी। इस मुलाक़ात के बाद से ही अटकलें लगने लगी कि दोनों नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं। अजंता नेग और राजदीप गोला ने पुष्टि भी की थी कि वे भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में असम की विधायक अजंता नेओग को शुक्रवार को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

amit shah

असम में 2021 में विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि असम में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने असम में अपनी रणनीति तय कर ली है और कांग्रेस को चुनाव से पहले ही झटका देने की तैयारी भी कर ली है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story