×

असम को RSS के चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे, राहुल का बीजेपी और संघ पर बड़ा हमला

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर असम में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सत्ताधारी बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है।

Aditya Mishra
Published on: 28 Dec 2019 10:00 AM GMT
असम को RSS के चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे, राहुल का बीजेपी और संघ पर बड़ा हमला
X
फ़ाइल फोटो

गुवाहाटी: कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर असम में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सत्ताधारी बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा, “हम बीजेपी और आरएसएस को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस का चड्ढी वाला नहीं चलाएगा। असम को असम की जनता चलाएगी।”

जहां भी भाजपा जाती है, वह नफरत फैलाती है: राहुल

जहां भी भाजपा जाती है, वह नफरत फैलाती है। असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन हो रहा है। आपको क्यों उन्हें क्यों मारना और हत्या करनी पड़ी रही है? भाजपा लोगों की आवाज को नहीं सुनना चाहती।'

उन्होंने कहा, 'हम भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।'

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी ने डिटेंशन सेंटर का वीडियो किया ट्वीट

राहुल बोले- कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।

ये भी पढ़ें...संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया ‘झूठों का सरदार’

झूठ से देश ऊब चुका है: प्रियंका गांधी

लखनऊ में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिल में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं।

पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं। इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं।

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी ने कहा- हर मजहब के लोगों ने मिलकर संविधान बनाया

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story