×

Assembly election 2022: यूपी मिशन में सांसदों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, आज से दिल्ली में दो दिवसीय बैठक आयोजित

Assembly election 2022: संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप कर अब सांसदों को यूपी मिशन 2022 में लगाया जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 28 July 2021 2:04 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 3:54 AM GMT)
Assembly election 2022: यूपी मिशन में सांसदों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, आज से दिल्ली में दो दिवसीय बैठक आयोजित
X

Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव(Assembly Election ) को लेकर भाजपा(BJP) की तैयारियां जोरों पर है। भाजपा अपनी जीत दोहराने को लेकर एक बार फिर से एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी को देखते हुए भाजपा अपने सांसदों को यूपी मिशन 2022(UP Mission) में लगा रही है। इसके लिए 28 और 29 जुलाई को दिल्ली(Delhi) में सभी छह क्षेत्रों की बैठकें होनी हैं। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) भी शामिल होंगे। साथ ही इन सभी बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

बैठक में योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल (File Photo) pic(social media)

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर काफी सक्रियता दिखा रही है। ताकि जीत दोहराने में कोई कसर न रह जाए। जिलेवार तरीके से संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप कर अब सांसदों को यूपी मिशन 2022 में लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि जिसके लिए बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में सभी छह क्षेत्रों की बैठकें होनी हैं। इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। और बैठक में चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

चुनावी रणनीति को लेकर भाजपा की लखनऊ और दिल्ली में कई बार की बैठकें हो चुकी हैं। पूरी जोर आजमाइश इसी पर है कि जनता के बीच सेवा कार्यों को बढ़ाने के साथ ही योगी सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। और साथ ही योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसी को देखते हुए भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम तय कर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया गया है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में यूपी चुनाव को लेकर अहम बैठक बुलाई है।

आपको बता दें कि अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा है, तो सभी सांसद दिल्ली में ही मौजूद हैं। यूपी से संबंधित राज्यसभा सदस्य भी बैठक में बुलाए गए हैं। आयोजित हुई बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली जाएंगे।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story