TRENDING TAGS :
इस रेलवे स्टेशन से जुड़ी हैं ‘अटल’ की यादें, याद कर भावुक हुए योगी सरकार के मंत्री
शाहजहांपुर: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का शाहजहांपुर से भी नाता रहा है। योगी सरकार के वर्तमान मंत्री सुरेश खन्ना के प्रचार के लिए वह 1977 में जिले के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां सुरेश खन्ना ने उनका भव्य स्वागत किया था। उन दिनों लोकसभा चुनावों के दौरान ही वह पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी से मिले थे।
पूर्व पीएम के लिए चल रहा महामृत्युंजय जाप
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के स्वास्थ्य को लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने उनके दीर्घायु होने और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इतना ही नहीं सुरेश खन्ना ने कहा है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें जल्दी इस कष्ट से मुक्त करें। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह पहली बार 1977 मे शाहजहांपुर के स्टेशन पर मिले थे। तब अटल जी लोकसभा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आए थे। सुरेश खन्ना ने यह भी कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके लिए ही नहीं भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इसके अलावा सुरेश खन्ना ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव पर के लिए अटल बिहारी वाजपेई को कदम कदम पर प्रेरणास्रोत बताया। वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के आवास पर उनके गुरु आनंद प्रकाश शुक्ला अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के लिए और दीर्घायु होने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अटल बिहारी किसी एक वर्ग के नेता नहीं थे। पक्ष विपक्ष सभी उनकी इज्जत करते थे। कैबिनेट मंत्री ने उन पलों को याद किया जो उन्होंने अटल बिहारी के साथ बिताए थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं की उनका स्वास्थ्य जल्द ठीक हो जाए। उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहा हूं।