×

Ayodhya Political News : यूपी विधानसभा चुनाव में अयोध्या राम नगरी बनी राजनैतिक दलों का अखाड़ा

Ayodhya Political News : अयोध्या की राम नगरी यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनैतिक दलों का अखाड़ा बनता जा रहा है।

NathBux Singh
Report NathBux SinghPublished By Shraddha
Published on: 21 Sep 2021 8:09 AM GMT
अयोध्या राम नगरी बनी राजनैतिक दलों का अखाड़ा
X

 अयोध्या राम नगरी बनी राजनैतिक दलों का अखाड़ा (डिजाइन फोटो - न्यूजट्रैक)

Ayodhya Political News : अयोध्या उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को देखते हुए अयोध्या (Ayodhya) राम नगरी एक बार फिर राजनैतिक दलों का अखाड़ा बनता जा रहा है जिसमें भाजपा सपा बसपा कांग्रेश व अन्य छोटे दलों के नेताओं के आगमन से सियासी हलचल तेज हो गई है।

अयोध्या कभी राम मंदिर (Ram Mandir) विवाद को लेकर चर्चा में रहती थी आज फिर राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाने के बाद एक बार फिर राजनैतिक क्षेत्रों के लोग अयोध्या से ही अपनी राजनीतिक पारी खेलना चाहते हैं। इस कड़ी में कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा यात्रा अयोध्या से शुरू करने का इरादा बना चुकी है जिसका नेतृत्व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करने वाली हैं जिसके लिए स्थानीय स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजनाएं बनाना शुरू हो गई।


समाजवादी पार्टी के नेता (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


स्थानीय स्तर पर पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल , खत्री ने साथियों के साथ कवायद तेज कर दिया कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आगमन शुरू हो गया कांग्रेस पार्टी नवरात्र के पहले दिन ही प्रतिज्ञा यात्रा के नाम से अयोध्या से ही 7 अक्टूबर को शुरुआत करने वाली है जो 12 अक्टूबर को गोरखपुर में समाप्त होगी यहां पर बड़ी विशाल जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा इसी तरह यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की 29 स्थानों पर प्रियंका गांधी द्वारा, जनसभाओं को संबोधित किया जाएगा नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का शुरूआत भी राजनीतिक लिहाज से अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसके तमाम निहितार्थ लगाए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)


इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी जो वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में सत्ता पर विराजमान हैं उसने भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत कर अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए अयोध्या को अपना केंद्र बिंदु बना रखा है। इसी कड़ी में अब तक एक दर्जन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के इर्द-गिर्द ही घूमते नजर आ रहे हैं और यहां के विकास को लेकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। यही नहीं राजनैतिक अपनी भागीदारी और मजबूती के लिए अब तक दर्जनों सम्मेलन कार्यक्रम हो चुके हैं अभी कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रांतीय कार्य समिति का आयोजन 2 दिन किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह व पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री तमाम लोगों ने शिरकत कर पिछड़े वर्गों को संदेश देने के साथ सबका साथ सबका विकास के साथ अपने साडे 4 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा पेश कर जनता को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी ने भी अयोध्या में अपनी सियासत को कहीं से कम होने देने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती उसने भी यहां पर व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन किसान पटेल यात्रा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन के साथ यू जनसभा लोहिया वाहिनी महिला सभा सहित अन्य संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं तथा प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन कर रहे हैं जिस कड़ी में दिन प्रतिदिन पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच संदेश देने हैं कार्यक्रम चला रहे हैं।


असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)


इसके पूर्व बहुजन समाज पार्टी के ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को अयोध्या में आयोजित कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने अयोध्या से राजनैतिक हलचल शुरू किया इसके अलावा अयोध्या में प्रतापगढ़ के विधायक जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाला, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने जनक्रांति यात्रा लेकर अयोध्या आए थे वही हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी जो ऑल इंडिया मजलिस ए एतिहाद उल मुस्लिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन्होंने तकरीर कर अयोध्या में सियासी हलचल तेज कर दिया है फिलहाल एक बार फिर अयोध्या राजनैतिक दलों का राजनीति करने का एक केंद्र बिंदु बनता जा रहा है।

Shraddha

Shraddha

Next Story