×

बसपा के पूर्व सांसद विजय बहादुर, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा में 

इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस श्रीमती विनीता कुमार  मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी बिजेन्द्र नागर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोरधन झडफिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं गोविन्द नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 28 March 2019 3:11 PM GMT
बसपा के पूर्व सांसद विजय बहादुर, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा में 
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को आत्मसात करते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष हमीरपुर से बसपा के पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह, सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रो0 रामआसरे कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस श्रीमती विनीता कुमार मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी बिजेन्द्र नागर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोरधन झडफिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं गोविन्द नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Shreedhar Agnihotri

Shreedhar Agnihotri

Next Story