×

अमित शाह ने 'शहजादों' पर फिर बोला हमला, कहा- एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप

Rishi
Published on: 4 Feb 2017 8:04 AM GMT
अमित शाह ने शहजादों पर फिर बोला हमला, कहा- एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप
X

मथुरा/ हाथरसः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मथुरा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक से मां परेशान है और दूसरे से बाप। ये क्या यूपी का भला करेंगे। एक ने देश को लूटा है तो दूसरे ने प्रदेश को। हत्याओं में पहला नंबर उत्तर प्रदेश का आता है। यहां सबसे ज्यादा रेप होते हैं। जो सत्ता हत्याएं रोक नहीं सकती, उसे शासन करने का अधिकार नहीं है। बता दें कि मथुरा में पहले फेज में 11 फरवरी को वोटिंग होनी है।

और क्या कहा अमित शाह ने...

-15 साल से सपा बसपा के राज में यूपी देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन गया है।

-भाजपा शासित राज्य विकास के पथ पर है, वहां नेता जनता से सीधे जुड़ते हैं।

-दो शहजादे कुछ नहीं करेंगे, एक ने देश लूटा तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा।

-यूपी में विकास की रेस नहीं बल्कि अपराध की रेस चल रही है।

-यूपी में सबसे ज्यादा हत्या और बलात्कार हुए हैं। सपा के गुंडों ने गरीबों की जमीन हथिया ली है।

-कृष्ण के मथुरा को अब लोग रामवृक्ष के नाम से जानते हैं।

यह भी पढ़ें...राहुल-अखिलेश पर बोले अमित शाह- ये दोनों शहजादे नहीं कर सकते UP का विकास

-भाजपा की सरकार में एक हफ्ते में भूमाफिया प्रदेश के बाहर होंगे।

-भाजपा की सरकार वर्ग 3, 4 में इंटरव्यूव खत्म कर मेरिट के आधार पर नौकरी देंगी।

-यूपी में बच्चियां सलामत नहीं हैं, एंटी रोमियो दल बनाया जाएगा।

-अखिलेश जाएंगे यूपी में अच्छे दिन आ जाएगे। यहां मुकदमा भी धर्म और जाती देखकर लिखा जाता है।

-यूपी में कानून का राज होगा, किसान का बैल नहीं मिलता आजम की भैंस मिलती है।

-पशुधन का क़त्ल किया जा रहा है, सरकार बनने पर यूपी में कत्लखाने पहले दिन ही बंद होंगे।

-यूपी में सरकार बनने पर भाजपा कैराना के लिए एंटी पलायन कोर बनाएगी।

-यूपी के किसानों का ऋण माफ़ होगा उनसे ऋण पर सूद नहीं लिया जाएगा।

-छात्राओं को स्नातक की शिक्षा फ्री दी जाएगी।

-जाती और धर्म वालों को अखिलेश ने लेपटॉप दिए भाजपा सब को लैपटॉप और नेट देगी।

यह भी पढ़ें...परिवर्तन रैली में अमित शाह बोले- चाचा-भतीजे ने कमीशन खाने में प्रीमियम ही नहीं भरा

2019 में देंगे एक एक पाई का हिसाब- अमित शाह

राहुल बाबा हिसाब मांगते हैं, हम 2019 में एक एक पल और एक पाई का हिसाब देंगे। भाजपा ने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। राहुल की आंख पर इटालियन चश्मा, पहले पाकिस्तान की फ़ौज गोलियों की शुरुआत और उसे खत्म भी करती थी। लेकिन अब उनकी गोली पर हमारा गोल जाता है। उनकी सरकार में सैनिकों के सर काटे जाते थे। अब उरी हमले के दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक हो जाती है। यूपी में गठबंधन की बारी नहीं आएगी। यूपी के 50 लाख घरों में गैस का चूल्हा बीजेपी सरकार ने दिया। यमुना को देखकर दिल रोता है, लेकिन यूपी सरकार सहयोग नहीं करती है। भाजपा की सरकार में अगली भाईदूज पर आप यमुना का आचमन कर पाएंगे। ये वोट की बात नहीं है, ये हमारा संकल्प है।

यूपी को सर्वोच्च बनाना मोदीजी का लक्ष्य- भाजपा अध्यक्ष

हमारी सरकार ने सियासी चंदे पर कैश में लगाम लगाई। देश के सबसे बड़े राज्य को सर्वोच्च बनाना मोदीजी का लक्ष्य है। 2.5 लाख करोड़ यूपी को दिया गया लेकिन वह जनता तक नहीं पहुंचा। यूपी सरकार को जड़ से उखाड़कर भाजपा की सरकार बनाएं। यूपी के विकास, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट मांग रहा हूं। बीजेपी के पांचों प्रत्याशियों के लिए जीत का आशीर्वाद दिजिए।

यूपी अपराध में पूरे देश में नंबर 1- शाह

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाथरस के बंगला इंटर कालेज में एक जनसभा को संबोधित किया। शाह ने सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाला चुनाव किसी मंत्री को बदलने वाला नहीं यूपी के भाग्य को बदलने वाला चुनाव है। अमित शाह ने कहा युवाओं को यूपी में रोजगार नहीं मिलता, महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिलती। शाह ने कहा कि कांग्रेसी तो कोयले की खदानो में चोरी करते हैं। 12 लाख करोड़ का घोटाला किया। वहीं अखिलेश ने यूपी को अपराध में पूरे देश में 1 नंबर पर ला दिया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story