×

स्वच्छता मैराथन तो बहाना है बीजेपी को जनाधार बढ़ाना है.....मंत्री मथेंगे जिले

Rishi
Published on: 1 Oct 2017 1:02 PM GMT
स्वच्छता मैराथन तो बहाना है बीजेपी को जनाधार बढ़ाना है.....मंत्री मथेंगे जिले
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी और सरकार दो अक्टूबर को प्रदेश भर में स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही है। इसको सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में मंत्रियों व पदाधिकारियों की फौज लगायी गयी है। यह आयोजन सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों और जिला मुख्यालयों पर होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा मनोज मिश्र के मुताबिक यह आयोजन लोगों में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

राजधानी में होने वाले आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन शामिल होंगे। सुबह 8:30 बजे सीएम योगी जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डा मिश्र ने बताया कि 17 सितम्बर से चलने वाले स्वच्छता पखवारे का समापन महात्मा गांधी जयन्ती (दो अक्टूबर) को होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण और डाॅ दिनेश शर्मा लखनऊ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में मौजूद रहेंगे यह मंत्री

पश्चिम क्षेत्र के रामपुर में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, शामली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश राणा, बिजनौर में प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही व विजयपाल सिंह तोमर, मुजफ्फरनगर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजियाबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रमापति राम त्रिपाठी व मंत्री अतुल गर्ग, हापुड़ में प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर, गौतमबुद्धनगर कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह, बागपत में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, सम्भल में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी।

ब्रज क्षेत्र में इन मंत्रियों को जिम्मेदारी

ब्रज क्षेत्र के आगरा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मथुरा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी, फिरोजाबाद में राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी, एटा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, अलीगढ़

में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, हाथरस में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, मैनपुरी में राज्यमंत्री गिरीश यादव, कासगंज में राज्यमंत्री सुरेश पासी, बरेली में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, शाहजहाँपुर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पीलीभीत में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बदायूँ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजबीर सिंह।

अवध क्षेत्र में भी मंत्रियों की जुटान

अवध क्षेत्र के लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, रायबरेली में कैबिनेट मंत्री नन्दकुमार गुप्ता ’नन्दी’, सीतापुर में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, लखीमपुर में राज्यमंत्री गुलाबो देवी, हरदोई में स्वतत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर, अम्बेडकर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, बाराबंकी में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, बलरामपुर में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, बहराइच में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, गोण्डा में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, फैजाबाद में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, उन्नाव में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री।

बुंदेलखंड में यह मंत्री रहेंगे मौजूद

कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कानपुर महानगर दक्षिण में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर ग्रामीण में अर्चना पाण्डेय, इटावा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, औरैया में राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, झांसी में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप ‘‘मोती सिंह’’, बांदा में कैबिनेट मंत्री धर्म पाल सिंह, चित्रकूट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा महेन्द्र सिंह, हमीरपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल ‘‘मन्नू कोरी’’, जालौन में राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, ललितपुर में प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी।

काशी क्षेत्र के वाराणसी जनपद में केन्द्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रतापगढ़ में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वाती सिंह, अमेठी में राज्यमंत्री मोहसिन रजा, चन्दौली में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story