×

बीजेपी के मंत्री ने अब राहुल गांधी को कहा ‘चोर’, दावा किया सात पुश्‍तों तक पीएम नहीं बनेंगे राहुल

sudhanshu
Published on: 28 Sep 2018 11:30 AM GMT
बीजेपी के मंत्री ने अब राहुल गांधी को कहा ‘चोर’, दावा किया सात पुश्‍तों तक पीएम नहीं बनेंगे राहुल
X

शाहजहांपुर: जिले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चेक बांटे गए। इस कार्यक्रम मे दो केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज और राम कृपाल यादव मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मंत्री ने राहुल गांधी को चोर तक बता दिया। इसके साथ ही साथ कहा कि सात पुश्तों तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

ये है मामला

दरअसल कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज और कार्यक्रम में उनके साथ मंत्री राम कृपाल यादव भी साथ में पहुंचे थे। उन्होंने लाभार्थियों को चेक बांटे और उसके बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को चोर कह रहे हैं। जो जैसा होता है वह दूसरे को भी अपने जैसा समझता है। राहुल गांधी खुद चोर हैं। उनके परिवार ने तो देश के खजाने को लूटा है। केंद की मोदी सरकार पर कोई भी भष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। अभी उनको सात पुश्तों तक प्रधानमंत्री बनने का इंतजार करना पङेगा। केंद्र सरकार ने भष्टाचार पर रोक लगाई है। चाहे वह डिजिटलाइजेशन से हो या फिर दूसरी तकनीक की वजह से हो। मोदी सरकार एक सफल सरकार है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story