×

बीजेपी पदयात्रा का शुभारम्भ 1 दिसंबर से, भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ लोकसभा की पांचो विधानसभाओं की पदयात्रायें 1 दिसम्बर से प्रारम्भ होंगी। विधानसभा वार 25 सदस्यीय छह-छह कुल 30 टोलियॉं बनाई गई है और सभी टोलियॉं 1 दिसम्बर को निर्धारित स्थल पर एकत्र होंगी और अपने निर्धारित मार्गों पर एक साथ रवाना होंगी।

Rishi
Published on: 30 Nov 2018 4:29 PM GMT
बीजेपी पदयात्रा का शुभारम्भ 1 दिसंबर से, भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
X

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ लोकसभा की पांचो विधानसभाओं की पदयात्रायें 1 दिसम्बर से प्रारम्भ होंगी। विधानसभा वार 25 सदस्यीय छह-छह कुल 30 टोलियॉं बनाई गई है और सभी टोलियॉं 1 दिसम्बर को निर्धारित स्थल पर एकत्र होंगी और अपने निर्धारित मार्गों पर एक साथ रवाना होंगी। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि उत्तर विधानसभाओं की यात्राओं का शुभारम्भ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं विधायक नीरज बोरा करेंगे। यह यात्रा कंचन गैस सर्विस के पास स्थिति विधायक कार्यालय से प्रारम्भ होगी। पश्चिम विधानसभा की सभी यात्रायें मोहन भोग चौराहा राजाजी पुरम पर एकत्र होंगी जिनका शुभारम्भ लोकसभा

प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामाप्रति राम त्रिपाठी एवं विधायक सुरेश श्रीवास्तव द्वारा किया जायेगा।

ये भी देखें :नेत्रहीन लोग भी कर सकते हैं नेत्रदान, शहर की एकता ने पेश की नई मिसाल

लखनऊ पूर्व विधानसभा की यात्राओं की एकत्रीकरण भूत नाथ मार्केट पर होगा जिसका शुभारम्भ लोकसभा संयोजक एवं पूर्व अवध क्षेत्र अध्यक्ष जय पाल सिंह तथा उत्तर-प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल करेंगे।

कैंट विधानसभा की यात्राएं स्टेट बैंक चन्दर नगर के पास विधायक कार्यालय से प्रारम्भ होंगी जिसका शुभारम्भ प्रदेश महामंत्री, महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर एवं उत्तर-प्रदेश सरकार में मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी करेंगी मध्य विधानसभा की पदयात्रा का शुभारम्भ सरदार पटेल प्रतिमा हजरतगंज से होगा जिसको प्रदेश महामंत्री गोविन्द शुक्ला एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक रवाना करेंगे प्रत्येक विधानसभा की सभी 6-6 टोलियॉं 1 दिसम्बर को अपने शुभारम्भ स्थल से निकल कर निर्धारित मार्गो से होते हुये प्रतिदिन अलग-अलग टोली के रूप में 15 दिसम्बर तक जनमानस से सम्पर्क करेंगी एवं केन्द्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक एवं जानकारियांं जनता तक पहुचायेंगी।

इस खबर को भी देखें: भगवान हनुमान को दलित बताने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ परिवाद दायर

लखनऊ लोकसभा में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार योजनाओं के साथ-साथ लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ के विकास के प्रयासों का पत्रक ’’विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ता लखनऊ’’ जिसमें लखनऊ के विकास के लिए चलाई जा रही लगभग 16 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गई है को जनता तक पहुचाया जायगा। सरोजनी नगर विधानसभा की पद यात्रा जलसा लॉन हिन्दनगर से प्रारम्भ होगी जिसका शुभारम्भ मंत्री स्वाती सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य करेंगे।

पदयात्रा से पूर्व भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने भी स्वच्छता अभियान में की सहभागिता लखनऊ 30 नवम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के स्वच्छता अभियान प्रकल्प द्वारा पदयात्रा के पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों एवं आयोजनों की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक पदयात्रा का आयोजन कर रही है, लखनऊ लोकसभा की पांचो विधानसभाओं से पद यात्रा प्रारम्भ स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मध्य विधानसभा में पटेल प्रतिमा के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने स्वच्छता अभियान में बढ़़-चढ कर हिस्सा लिया एवं पटेल प्रतिमा सहित आस-पास स्वच्छता की उनके साथ मध्य विधानसभा संयोजक अमित गुप्ता मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, आनन्द पाण्डेय, राजीव बाजपेई सहित युवा मोर्चा संयोजक टिंक्कू सोनकर अनुराग मिश्रा सहित युवा मोर्चा

एवं अन्य कार्यकताओं ने स्वच्छता की।

यह भी पढ़ें: UPTET: फाइनल आंसर की आज और रिजल्ट दो चरणों में इस तारीख तक होगा जारी

पूरब विधानसभा की पदयात्रा प्रारम्भ स्थल भूतनाथ मार्केट एवं आस-पास महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं पूर्व विधानसभा के कार्यकताओं के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नीरज कटियार, गणेश वर्मा एवं उनकी टीम ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

पश्चिम विधानसभा में मोहन भोग चैराहा राजाजी पुरम में स्वच्छता अभियान में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला महामंत्री मधुबाला त्रिपाठी मण्डल अध्यक्ष यू0एन0 पाण्डेय एवं कार्यकताओं सहित महिला मोर्चा ने स्वच्छता अभियान चलाया। कैंट विधानसभा में स्टेट बैंक चन्दर नगर के पास स्वच्छता अभियान किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं उनकी टीम तथा मण्डल अध्यक्ष पवनेश सिंह सहित कार्यकताओं ने पदयात्रा स्थल की स्वच्छता में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: IGURA में अधिकारी की नौकरी छीनना साजिशकर्ताओं को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

उत्तर विधानसभा में पदयात्रा प्रारम्भ स्थल कंचन गैस सर्विस के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से नगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, मण्डल अध्यक्ष राम शरण सिंह अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकी के साथ अनुसूचित मोर्चा एवं उत्तर विधानसभा के कार्यकताओं ने हिस्सा लिया। यह जानकारी महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने दिया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story