×

CAA पर बवाल के बीच BJP ले आई पूर्व PM मनमोहन का वीडियो, मचेगा हंगामा

नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। वामपंथी दलों ने आज भारत बंद बुलाया और इसका समर्थन कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों ने किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Dec 2019 11:46 AM GMT
CAA पर बवाल के बीच BJP ले आई पूर्व PM मनमोहन का वीडियो, मचेगा हंगामा
X

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। वामपंथी दलों ने आज भारत बंद बुलाया और इसका समर्थन कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों ने किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है।

इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 2003 में राज्यसभा में दिए बयान का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनमोहन सिंह बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हिंसा के शिकार हुए शरणार्थियों के लिए सरकार को सहानुभूतिपूर्ण रवैया रखने का सुझाव दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, अब जानिए क्या होगा उनका भविष्य

बता दें कि 2003 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी। उस वक्त राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह सदन में विपक्ष के नेता थे। सदन में मौजूद तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को संबोधित करते हुए सिंह कहते हैं कि मैं शरणार्थियों के संकट को आपके सामने रखना चाहता हूं।

वह कहते हैं कि बंटवारे के बाद हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर नागरिकों का उत्पीड़न किया गया। अगर ये प्रताड़ित लोग हमारे देश में शरण के लिए पहुंचते हैं तो इन्हें शरण देना हमारा नैतिक दायित्व है। इन लोगों को शरण देने के लिए हमारा व्यवहार उदारपूर्ण होना चाहिए। मैं गंभीरता से नागरिकता संशोधन विधेयक की ओर उप प्रधानमंत्री का ध्यान इस तरफ दिलाना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें…बड़ी खबर: अभी- अभी कोर्ट से निर्भया के दोषी पवन के लिए आई बुरी खबर…



कांग्रेस धार्मिक आधार पर शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है। अन्य विपक्षी दल भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। ऐसे वक्त में पूर्व पीएम का राज्यसभा में दिए बयान को बीजेपी ने शेयर किया है। अब मनमोहन सिंह के इस बयान पर राजनीतिक घमासान होना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पिन भी किया है।

यह भी पढ़ें…फूंक दी गई 4 बसें: संभल में हालात बेकाबू, CAA को लेकर हो रहा उग्र पदर्शन

नागरिकता कानून का विरोध आज देश के कई हिस्सों में हो रहा है। लेफ्ट विंग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। बिहार के दरभंगा और पटना में ट्रेनें रोकी गईं। दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। कई किमी लंबे जाम लगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story