×

छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा: चौहान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

PTI
By PTI
Published on: 14 Jun 2019 12:03 PM GMT
छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा: चौहान
X

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भाजपा ने भले ही हालिया लोकसभा चुनावों में अब तक की सर्वाधिक सीटें जीती हों लेकिन उसे अभी और ऊपर जाना है।

यह भी पढ़ें.....Bengal Doctors’ Strike : ये क्या? ममता सरकार के खिलाफ खड़ा हुआ उनका ही भतीजा

शाह ने अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं से संगठन को नये क्षेत्रों में फैलाने और ज्यादा लोगों को इसमें शामिल करने का अनुरोध किया।

पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों से इसके प्रमुख संगठन प्रतिनिधियों की बैठक में शाह ने पार्टी की सदस्यता 20 प्रतिशत बढाने के अभियान को अंतिम रूप दिया।

सदस्यता अभियान पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती छह जुलाई से शुरू होगा।

PTI

PTI

Next Story