×

50 लाख़ छतों पर फहराएगा भगवा, मेरा परिवार भाजपा परिवार के लगेंगे स्टीकर

भारतीय जनता पार्टी ने पचास लाख़ कार्यकर्ता परिवारों तक पहुंचने की कार्ययोजना का खाका खींचा है। पचास लाख़ छतों पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा और दीवार पर ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘‘ लिखा हुआ स्टीकर चिपकाया जाएगा। पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेंगे।

Anoop Ojha
Published on: 31 Jan 2019 4:10 PM GMT
50 लाख़ छतों पर फहराएगा भगवा, मेरा परिवार भाजपा परिवार के लगेंगे स्टीकर
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने पचास लाख़ कार्यकर्ता परिवारों तक पहुंचने की कार्ययोजना का खाका खींचा है। पचास लाख़ छतों पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा और दीवार पर ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘‘ लिखा हुआ स्टीकर चिपकाया जाएगा। पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेंगे।

यह भी पढ़ें......सौ में साठ हमारा है बाकि सब बंटवारा है, सुनिए तो यह किसका नारा है

प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की लगभग पचास लाख़ की सूची है। जिनके परिवार तक संपर्क के लिए भाजपा 12 फरवरी से मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान दो मार्च तक चलेगा। सांसद, विधायक, अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अभियान के जरिए घर की छतों पर भाजपा का झण्डा फहराएगें।

प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अभियान पर निकलेगें। कार्यकर्ताओं के घरों की दीवारों पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार लिखा स्टीकर चिपकाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमरपाल मौर्य और प्रकाश पाल को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें......लखनऊ : यूपी की योगी सरकार पर कांग्रेस का करारा हमला

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story