×

बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव बोले राफेल की कीमतों पर कांग्रेस भ्रम फैला रही

Manali Rastogi
Published on: 29 Sep 2018 4:20 AM GMT
बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव बोले राफेल की कीमतों पर कांग्रेस भ्रम फैला रही
X

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव बोले डिफेंस एग्जीक्यूशन काउंसिल ने ही राफेल के लिए मांग की थी। यूपीए ने ही राफेल का चुनाव किया था और यूपीए ने ही राफेल का अनुमोदन किया था। इसकी कीमत पर यूपीए और कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें: राजेन्द्र प्रताप पाण्डेय की जगह अभिषेक प्रकाश बनाए गए DM हमीरपुर

यूपीए सरकार ने तीन लाख करोड़ का एनपीए दिखाया था पर असल में यह 9 लाख करोड का था। इस प्रकार देश की जनता के साथ एनपीए पर यूपीए और कांग्रेस ने छल किया है। कांग्रेस की इतने वर्षों तक की सरकार में बैंकरप्सी के ऊपर कोई कानून नहीं बनाया था। हमारी बीजेपी और मोदी जी की सरकार ने बैंकरप्सी के ऊपर कानून बनाया जिससे कि तीन लाख करोड़ का एनपीए वसूल लिया गया है।

कानपुर मंडल की संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री आये थेl इस बैठक में कानपुर मंडल में 5 लोकसभा सीटे है कानपुर लोकसभा सीट,अकबरपुर,ईटावा,फरुखाबाद कन्नौजl बैठक में सभी मंडल के सभी सांसद ,विधायक ,संगठन के पदाधिकारी को बुलाया गया थाl

बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारी तैयारी बूथ स्तर पर चल रही हैl जब हम बूथ जीतेगे तभी देश का चुनाव जीतेगे ,इसके लिए जरूरी है कि हम अपने वोटरों का दिल भी जीते l यदि बीजेपी ने वोटरों के दिल में जगह बना ली तो कोई गठबन्धन उसे हिला नही सकता हैl उन्होंने कहा कि बूथ बूथ पर जाकर आप सदस्य बना रहे हैं यह अभियान अभी चलते रहना चाहिए।

सिंचाई योजना लगभग 40,000 करोड़ की है जिससे कि किसान को लाभ मिल रहा है। पहले देश में लगभग 5 करोड़ टैक्स दाता थे आज लगभग यह संख्या 10 करोड़ के पास है। यह हमारी सरकार की उपलब्धि है। देश में एक बड़ा परिवर्तन अच्छी दिशा में मोदी जी और एनडीए की सरकार के नेतृत्व में आ रहा है।

प्रदेश के महामंत्री और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि अभी हाल ही है में हमने अटल काव्यांजलि कार्यक्रम किए हैं जिसमें जनता की बहुत सहभागिता रही। सभी ने अटल जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में चिकित्सा शिविर के कार्यक्रम लगाएं हैं। जिससे जनता को बहुत लाभ मिला है।

आगे 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के दिन को हम लोग शौर्य दिवस के रूप में मनाएंगे और अपनी सेना के शौर्य को याद करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार दुश्मन के घर में घुसकर उसको सबक सिखाना जानती है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण होगा दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनने जा रही है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story