×

उपचुनाव 2019: 21 अक्टूबर को 109 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद

देश की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा चुकी है। इस विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला होना है।

Aditya Mishra
Published on: 20 Oct 2019 2:24 PM GMT
उपचुनाव 2019: 21 अक्टूबर को 109 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद
X

लखनऊ: प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा चुकी है। इस विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला होना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदान के लिए इन विधानसभा सीटों में 4529 मतदेय स्थल बनाए और 2307 मतदान केन्द्र बनाए गए है।

इस चुनाव में 11 विधानसभा सीटों पर 4108328 मतदाताओं को मतदान करना है। इस उपचुनाव में सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर विधानसभा सीट पर हे। इसके बाद 11-11 प्रतापगढ बलिया घोसी और गंगोह, 9-9 मानिकपुर और गोबिन्द नगर तथा 7-7 रामपुर इगलास और जैदपुर में है।

इन 11 सीटों के उपुचनाव में गंगोह में 369317 ,रामपुर में 390636, इगलास में 374733, लखनऊ कैण्ट में 385072, गोबिन्दनगर में 359343, मानिकपुर में 338116, प्रतापगढ में 336989,जैदपुर में 379827, जलालपुर में 393038, बलहा में 357305, तथा घोसी में 423952 मतदाताओं को मतदान करना है।

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में बताया गया है कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें...21 अक्टूबर : जानिए क्यों हो रहा है विधानसभा की इन 11 सीटों पर उपचुनाव?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story