×

Minister Dinesh Pratap Singh: रायबरेली के चाणक्य दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री बनाने के बाद हुआ जोरदार स्वागत

Cabinet Minister Dinesh Pratap Singh: योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रायबरेली के चाणक्य कहे जाने वाले दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) का शहर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Narendra Singh
Published on: 26 March 2022 4:30 PM GMT
Cabinet Minister Dinesh Pratap Singh
X

रायबरेली: दिनेश प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत

Cabinet Minister Dinesh Pratap Singh: योगी सरकार (Yogi Sarkar) में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रायबरेली के चाणक्य कहे जाने वाले दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) का कद बढ़ गया है। तमाम कयासों पर तब विराम लग गया जब योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंत्री बना दिया। मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

डिडौली ग्राम के प्रधान पूनम सिंह व राजकुमार सिंह ने अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने के बाद पहली बार रायबरेली आगमन पर उनके कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चूरूआ बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर पर उन्होंने आज मत्था टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया।


रायबरेली की जनता के हित मे हमेशा काम करता रहूंगा- दिनेश प्रताप सिंह

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने वादा किया कि रायबरेली की जनता के हित मे हमेशा काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी और योगी जी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है मैं उसे हमेशा काम रखूंगा और हमेशा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ पार्टी हित के लिए काम करता रहूंगा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं (welfare schemes) हैं उसको जनता तक पहुंचाने का मैंने पर किया है और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा।


दिनेश प्रताप सिंह ने 2018 में बीजेपी का दमन थमा

दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से एमएलसी का चुनाव जीते थे और उसके बाद 2018 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एमएलसी का उम्मीदवार बनाया। दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई राकेश प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे पर काफी कम अंतर से हरचंदपुर सीट से चुनाव हार गए हैं।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story