×

MP: सीएम कमलनाथ बनाएंगे 'आध्यात्मिक विभाग', घोषणा पत्र में किया था वादा

मध्यप्रदेश सरकार अब एक्शन में नजर आ रही है। सरकार अपना एक और चुनावी वादा पूरा करते हुए 'आध्यात्मिक विभाग' के नाम से नया सरकारी महकमा बनाने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक सरकार ने विभिन्न धार्मिक विभागों को मिलाकर आध्यात्मिक विभाग बनाने का फैसला किया है।

Aditya Mishra
Published on: 30 Dec 2018 5:49 AM GMT
MP: सीएम कमलनाथ बनाएंगे आध्यात्मिक विभाग, घोषणा पत्र में किया था वादा
X

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार अब एक्शन में नजर आ रही है। सरकार अपना एक और चुनावी वादा पूरा करते हुए 'आध्यात्मिक विभाग' के नाम से नया सरकारी महकमा बनाने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक सरकार ने विभिन्न धार्मिक विभागों को मिलाकर आध्यात्मिक विभाग बनाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, 4 हजार 337 वोट ने शिवराज को किया सत्ता से दूर

एक अन्य ट्वीट में बताया, ‘धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा आनंद विभाग को शामिल करते हुए नवगठित होने जा रहे इस प्रस्तावित अध्यात्म विभाग में धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व संचालनालय, तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालनालय और राज्य आनंद संस्थान समाहित होंगे।'



ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में कमलनाथ को सीएम बनाने के पीछे ये है बड़ी वजह

कांग्रेस ने अपने 112 पेज के घोषणा पत्र में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अध्यात्म विभाग बनाने का वादा किया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में प्रदेश में चित्रकूट क्षेत्र में राम गमन पथ बनाने तथा गोमूत्र और गोबर के कंडों के व्यावसायिक उत्पादन का भी वादा किया है।

भाजपा शासन काल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर देश में पहली दफा किसी प्रदेश में आनंद विभाग का गठन किया गया था। अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर इस नए गठित किए जा रहे अध्यात्म विभाग में ही आनंद विभाग को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में BJP राज में कांग्रेस नेताओं पर लगे केस होंगे वापस: पीसी शर्मा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story